Greater Noida: कूड़े का उचित प्रबंधन न करने पर बल्क वेस्ट जनरेटरों के खिलाफ ग्रेटर नोएडा की तरफ से कार्रवाई जारी है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के जनस्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को देविका गोल्ड होम और एसकेए ग्रीन आर्क का निरीक्षण किया। बल्क वेस्ट जनरेटर की श्रेणी में होने के बावजूद सॉलिड वेस्ट का उचित प्रबंधन न करने पर 1,01,800 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
निरीक्षण के दौरान मिली खामियां
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से अभियान चलाया जा रहा है । बृहस्पतिवार को प्राधिकरण के ओएसडी इंदु प्रकाश सिंह ने वरिष्ठ प्रबंधक उत्सव निरंजन व जनस्वास्थ्य विभाग की अन्य टीम के साथ सेक्टर एक स्थित देविका गोल्ड होम्स और सेक्टर-16बी स्थित एसकेए ग्रीन आर्क का निरीक्षण किया। दोनों संस्थानों की तरफ से कूड़े का सेग्रिगेषन नहीं किया जा रहा था। कूड़े को बेसमेंट में एकत्रित कर रखा था। जहां पर गारबेज एकत्रित कर रखा था, वहां कीटनाशक दवा का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा था।
कूड़े का उचित निस्तारण न करने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट-2016 रूल की अवहेलना करने पर जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से देविका गोल्ड होम पर 81600 रुपये और एसकेए ग्रीन आर्क पर 20,200 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। ओएसडी ने चेतावनी दी है कि सभी बल्क वेस्ट जनरेटर अपने कूड़े का निस्तारण खुद से करना सुनिश्चित करें अन्यथा उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने बल्क वेस्ट जनरेटरों को कूडे़ का उचित प्रबंधन करने और ग्रेटर नोएडा को स्वच्छ रखने में सभी निवासियों से सहयोग करने की अपील की है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025