Noida: थाना एक्सप्रेस-वे पुलिस ने लूटपाट करने वाले वांछित दो आरोपियों को पुलिस ने पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस को पकड़े गए कब्जे से एक लूटी गई कार और अवैध हथियार बरामद हुआ।
केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश कर रही थी पुलिस
जानकारी के अनुसार, थाना एक्सप्रेस-वे के अंतर्गत सेक्टर-129 स्थित गुलशन मॉल के पास से दो व्यक्तियों 18 अक्टूबर को एक अल्टो कार, पर्स व मोबाइल लूट लिए थे। इस संबंध में थाना एक्सप्रेस-वे पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। इस घटना के खुलासा के लिए टीम का गठन किया।

रुकने का इशारा करने पर बदमाशों ने की फायरिंग
इसी कड़ी में गुरुवार को थाना एक्सप्रेस-वे पुलिस द्वारा चेकिंग कर रही थी, तभी वाजिदपुर टी पॉइंट सेक्टर-135 के पास गाड़ी अल्टो के-10 (बिना नम्बर प्लेट की) को रूकने का इशारा किया। जिसपर कार सवारों गाड़ी मोड़कर तेजी से पुस्ता रोड से होते हुए फार्म हाउस की तरफ जाने वाले रास्ते पर तेज भगाने लगे। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।
एक बदमाश को खेतों में घेर कर पकड़ा
इस पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें में एक बदमास के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसकी पहचान मोहित चौहान उर्फ लहरी हुई। जबकि दूसरा बदमाश मौके से फरार हो गया। जिसको काम्बिंग के बाद पास के खेतों से गिरफ्तार कर लिया गया। बदमाशों के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिन्दा व एक खोखा कारतूस, एक चाकू व एक गाड़ी अल्टो के-10 कार बरामद हुई है। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Noida: थाना सेक्टर 20 पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से कब्जे से एक मोटरसाइकिल और अवैध हथियार बरामद हुए हैं। पकड़े दोनों बदमाशों का लंबा आपराधिक इतिहास है।
पुलिस ने रोका शुरू की फायरिंग
पुलिस के मुताबिक, सोमवार को थाना सेक्टर-20 पुलिस द्वारा डीएलएफ मॉल के पास चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो व्यक्तियों को रूकने का इशारा किया गया। लेकिन बाइक सवार रुकने के बजाय भागने का प्रयास किया। जिसपर पुलिस टीम द्वारा पीछा किया। इस पर बाइक सवारों ने सेक्टर-16ए फिल्मसिटी के पास पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जिसमें दरियागंज निवासी रिंकु (38) के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने तुरंत घायल अवस्था में रिंकू को दबोच लिया। जबकि रोहित उर्फ काले (34) को काम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया है।
बदमाशों के खिलाफ विभिन्न थानों में दर्ज हैं केस
बदमाशों के कब्जे से चोरी/लूट की घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल, 2 तमंचा, 1 खोखा व 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। घायल बदमाश को उपचार जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बतायाकि दोनों बदमाश शातिर किस्म के अपराधी हैं। जो आने-जाने वाले युवक व महिलाओं को घायल कर पर्स व मोबाइल लूटते हैं। रिंकु एवं रोहित उर्फ काले के विरुद्ध दिल्ली, गाजियाबाद एवं गौतमबुद्धनगर में लूट आदि के 25 से अधिक केस दर्ज हैं। इनके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
Noida: नोएडा में एक बार फिर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। सेक्टर 142 थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।
डंपिग यार्ड के पास हुई मुठभेड़
पुलिस कमिश्नरेट मीडिया सेल के अनुसार, थाना सेक्टर 142 पुलिस द्वारा डंपिग यार्ड के पास शुक्रवार देररात चेकिंग की जा रही थी। तभी सामने से एक सफेद रंग की कार आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने कार को रोकने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस को देख कार सवार भागने लगे। पुलिस ने शक होने पर पीछा करने किया। इस पर बदमाशों द्वारा गाड़ी से नीचे उतरकर फायरिंग शुरू कर दी। अपने बचाव में पुलिस ने फायरिंग की। जिसमें बदमाश दीपक कुमार और कनोज उर्फ शाका गोली लगने से घायल हो गए। जबकि इनके दो साथी सचिन उर्फ चतरु और अजीत को मौके से गिरफ्तार किया गया है। जबकि एक बदमाश गाड़ी लेकर फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है।

लूट के पैसे और हथियार बरामद
पूछताछ के दौरान बदमाशों ने बताया कि 11 अगस्त को ग्राम मोहियापुर में लूटपाट की थी। बदमाशों के कब्जे से लूटे गए 1,12,600 रुपये, वादी का आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं एक पिस्टल 32 बोर, तीन तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं। घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025