भारतीय टीम और बांग्लादेश टीम के बीच चेन्नई टेस्ट मैच पूरी तरह टीम इंडिया के हाथ में हैं। रोहित शर्मा और विराट कोहली के बल्ले से शानदार पारियों की उम्मीद कर रहे दर्शकों की भारतीय टीम की ओर से तीन सेंचुरी देखने को मिली है। जिसमें ऋषभ पंत के शतक की काफी चर्चा है। करीब डेढ़ साल पहले एक्सीडेंट का शिकार हुए पंत ने धमाकेदार अंदाज में चेन्नई में 634 दिन के बाद टेस्ट शतक बनाया है। साथ ही उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की भी बराबरी कर ली है।
ऋषभ ने जड़ा शानदार शतक
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 634 दिनों के बाद टेस्ट शतक बनाया है। बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में पंत 39 रन बनाकर आउट हो गए थे। अब दूसरी पारी में उन्होंने 124 गेंदों में अपनी छठी सेंचुरी पूरी की। वह 128 गेंद में 109 रन बनाकर आउट हुए। इसी के साथ उन्होंने पूर्व महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के शतकों की भी बराबरी कर ली है।
पंत ने की महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी
ऋषभ पंत ने 20 साल की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। अब ऋषभ पंत ने महेंद्र सिंह धोनी के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। ऋषभ पंत पूर्व भारतीय कप्तान धोनी के साथ भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बन चुके हैं। धोनी ने छह टेस्ट शतक बनाने के लिए 144 पारी खेली थी, जबकि ऋषभ पंत ने ये मुकाम सिर्फ 58 पारियों में ही हासिल कर लिया।
टेस्ट में भी खेली धमाकेदार पारी
ऋषभ पंत सात बार नर्वस नाइंटीज का शिकार हो चुके हैं। चेन्नई में अपनी शतकीय पारी के दौरान पंत ने 13 चौके और चार छक्के लगाए हैं। इसी के साथ एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारत की बांग्लादेश पर लीड 450 रन के पार हो गई। पहली बार टेस्ट क्रिकेट में साथ में बल्लेबाजी कर रहे ऋषभ पंत और शुभमन गिल के बीच चौथे विकेट के लिए 167 रन की साझेदारी हुई। जो इस स्टेडियम में भारत के लिए तीसरी पारी में दूसरी सबसे बड़ी पार्टनरशिप है। पहले नंबर पर मोहिंदर अमरनाथ और मोहम्मद अजहरुद्दीन ने इंग्लैंड के खिलाफ 190 रनों की पार्टनरशिप का रिकॉर्ड बनाया था।
एक्सपर्ट्स को किया पंत ने गलत साबित
आपको बता दें, ऋषभ पंत की इस पारी के बाद सोशल मीडिया पर खिलाड़ी के एक्सीडेंट के बाद हुई वापसी की काफी तारीफ हो रही है। 30 दिसंबर 2022 को ऋषभ पंत दिल्ली से अपने परिवार के पास रूड़की जा रहे थे, तब रूड़की के पास मोहम्मदपुर जाट एरिया में उनकी कार डिवाइडर से टकराई और फिर जलकर राख हो गई। इस हादसे में ऋषभ पंत के सिर, घुटने और पिंडली में जबरदस्त चोटें आईं थीं, जिसके बाद मुंबई में उनकी कई सर्जरी हुई। एक्सपर्ट्स का कहना था कि वो अब क्रिकेट के मैदान पर वापसी नहीं कर पाएंगे। लेकिन ऋषभ पंत ने इसे गलत साबित कर दिया है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025