मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 की विनर का नाम अनाउंस हो चुका है। रिया सिंघा के सिर पर मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का ताज सजा है। अब वो ग्लोबल मिस यूनिवर्स 2024 में भारत को रिप्रेजेंट करेंगी। मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 इवेंट का आयोजन जयपुर में हुआ था। जहां पर तमाम फेमस लोगों को उपस्थिती में पूर्व मिस यूनिवर्स इंडिया 2015 उर्वशी रौतेला ने रिया को ताज पहनाया।
रिया सिंघा बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2024

राजस्थान की राजधानी जयपुर में 22 सिंतबर को मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का भव्य आयोजन हुआ। जहां पर रिया सिंघा को मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का ताज पहनाया गया। अब रिया सिंघा ग्लोबल स्टेज मिस यूनिवर्स 2024 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का कार्यक्रम काफी भव्य और आलिशान तरीके हुआ।
रिया सिंघा बोलीं 'यहां पहुंचने के लिए की बहुत मेहनत'
मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 की विनर बनी रिया सिंघा ने अपनी जीत पर काफी खुशी जाहिर की। साथ ही बताया कि यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की थी। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने मुस्कुराते हुए रिया सिंघा ने कहा
आज मैंने मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का खिताब जीता है। मैं बहुत आभारी हूं। मैंने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की है, जहां मैं खुद को इस ताज के लायक समझ सकती हूं। मैं पिछले विजेताओं से बहुत इंस्पायर हुई हूं।
उर्वशी रौतेला ने पहनाया ताज
रिया सिंघा को पूर्व मिस यूनिवर्स उर्वशी रौतेला ने ताज पहनाया। उर्वशी रौतेला कार्यक्रम में बतौर जज आईं थी। उर्वशी रौतेला ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'मैं वही महसूस कर रही हूं जो सभी लड़कियां महसूस कर रही हैं। विनर मांइड ब्लोइंग है। वे मिस यूनिवर्स में हमारे देश का बहुत अच्छे से प्रतिनिधित्व करेंगी और मुझे उम्मीद है कि भारत इस साल फिर से मिस यूनिवर्स का ताज जीतेगा। सभी लड़कियां कड़ी मेहनत करने वाली, डेडिकेटेड और बेहद खूबसूरत हैं'।
कौन हैं रिया सिंघा?
मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 की विनर बनीं रिया सिंघा गुजरात की राजधानी अहमदाबाद से बिलॉंग करती हैं। वो 19 साल की हैं। वो भारतीय एक्ट्रेस, मॉडल और ब्यूटी क्वीन हैं। वह रीता सिंघा और बृजेश सिंघा की बेटी हैं, जो एक एंटरप्रेन्यूर और ईस्टोर फैक्ट्री के डायरेक्टर हैं। रिया सिंघा किशोर मॉडल जीएलएस यूनिवर्सिटी गुजरात की एंबेस्डर और स्टूडेंट हैं।

उन्होंने साल 2020 में 16 साल की उम्र में अपने मॉडलिंग में डेब्यू किया और दिवा मिस टीन गुजरात का खिताब अपने नाम किया। 28 फरवरी, 2023 को रिया ने स्पेन के मैड्रिड में मिस टीन यूनिवर्स 2023 में भारत का प्रतिनिधित्व किया, इसमें उनके खिलाफ 25 कैंडिडेट थे. उन्होंने टॉप 6 में स्थान हासिल किया था।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025