Noida: बिजली उपभोक्ताओं को अनवरत विद्युत आपूर्ति, गर्मी में विद्युत आपूर्ति में किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो, लोगों को बार-बार की ट्रिपिंग से मुक्ति इसके लिए विद्युत व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण पर तत्परता से कार्य किया जाए। निर्माणाधीन उपकेंद्रों के निर्माण कार्यों को समय से पूरा किया जाए। विद्युत की सुचारू आपूर्ति में आ रहे व्यवधानों को 4 महीने में दुरुस्त करें। ये बातें नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।
ऊर्जा मंत्री ने विद्युत व्यवस्था की समीक्षा की
ऊर्जा मंत्री ने शुक्रवार को नोएडा, ग्रेटर नोएडा, जेवर एवं दादरी सहित गौतमबुद्धनगर जिले की विद्युत व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण, विद्युत आपूर्ति, चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को विद्युत कटौती का अनावश्यक सामना न करना पड़े, विद्युत कार्यों के लिए शटडाउन एक निश्चित समय पर लिया जाए और लोगों को पूर्व में ही इसकी जानकारी भी दी जाय। उपभोक्ताओं को समस्याओं के समाधान के लिए किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो, उपभोक्ताओं की संतुष्टि ही हमारे कार्यों का पैमाना है। लोगों को समय से विद्युत कनेक्शन दिया जाए और विद्युत बिल समय से उपलब्ध कराया जाए।
ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि किया जाए
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि जिन क्षेत्रों में लो-वोल्टेज, ओवरलोडिंग आदि की समस्या है वहां पर ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि किया जाए। इसके साथ ही इन क्षेत्रों में विद्युत चोरी रोकने के लिए अभियान भी चलाया जाए। विद्युत चोरी करने वाले वालों पर सख्त कार्रवाई करने और बड़े बकाएदारों से बकाया वसूलें।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025