Ayodhya: रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। लाखों की तादात में राम भक्त देश-दुनिया के कोने-कोने से यहां पहुंच रहे हैं। यहां रहने और खाने की समस्या लोगों के सामने आ रही है। लेकिन अयोध्या में बने कार सेवकपुरम में रहने के साथ-साथ खाने का लाखों लोगों के लिए मुफ्त इंतजाम किया गया है। कार सेवकपुरम के साथ-साथ पूरे अयोध्या में 30 भोजनालय का संचालन संघ करवा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में भोजन ग्रहण करने के लिए पहुंच रहे हैं।

सेवा में देश भर से पहुंचे हैं हजारों संघ सेवक
अयोध्या में बने भोजनालय में लाखों लोग रोजाना भोजन ग्रहण करने पहुंच रहे हैं। जिनके लिए हजारों संघ सेवक इंतजाम में लगे हैं। इसमें संघ के साथ विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता भी लगे हुए हैं। जो राम भक्तों के सेवा में जुटे हैं। कार्यकर्ताओं ने ना सिर्फ रहने और खाने के इंतजाम में लगे हैं बल्कि कार्यकर्ताओं की मदद से चाय और मसाले की बड़ी खेप भी अयोध्या भेजी जा रही है। अयोध्या में आने वालों मेहमानों को रहने और भोजन की बेहतर व्यवस्था राम मंदिर ट्रस्ट दे रहा है। 22 जनवरी को धर्म नगरी अयोध्या में 80000 साधु संत समेत कई वीआईपी के पहुंचने की उम्मीद है। लिहाजा 23 जनवरी से लाखों की संख्या में राम भक्त अयोध्या पहुंचेंगे। राम भक्तों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो इसको लेकर श्री राम मंदिर ट्रस्ट युद्ध स्तर पर काम कर रहा है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025