Lucknow: गणतंत्र दिवस पर उत्तर प्रदेश 12 विभूतियों को पद्म श्री सम्मान देने की घोषणा हुई है। सीएम योगी ने इन विभूतियों को बधाई देते हुए कहा कि कला साहित्य विज्ञान स्वास्थ्य व खेल क्षेत्रों में अपने असाधारण और उत्कृष्ट योगदानों से विश्व में भारत को गौरवभूषित किया है। हमें आप सभी पर गर्व है।
सीएम ट्वीट कर दी बधाई
सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, ''प्रतिष्ठित 'पद्म पुरस्कार' के अंतर्गत 'पद्म श्री' सम्मान हेतु घोषित हुईं उत्तर प्रदेश की 12 विभूतियों को हार्दिक बधाई! इन विभूतियों ने कला, साहित्य, विज्ञान, स्वास्थ्य व खेल क्षेत्रों में अपने असाधारण और उत्कृष्ट योगदानों से विश्व में भारत को गौरवभूषित किया है। हमें आप सभी पर गर्व है।''कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए खलील अहमद, सुरेंद्र मोहन मिश्रा, गोदावरी सिंह, उर्मिला श्रीवास्तव, नसीम बानो तथा बाबू राम को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा।
राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित
विज्ञान एवं अभियांत्रिकी के क्षेत्र के लिए राम चेत चौधरी, चिकित्सा के क्षेत्र के लिए आरके धीमान व राधेश्याम पारीक, साहित्य के लिए राजाराम जैन व नवजीवन रस्तोगी तथा खेल के लिए गौरव खन्ना को पद्मश्री पुरस्कार दिया जाएगा। पद्म विभूषण और पद्म भूषण श्रेणी में उत्तर प्रदेश से कोई नाम शामिल नहीं है। यह पुरस्कार हर वर्ष मार्च या अप्रैल में राष्ट्रपति प्रदान करते हैं।
Greater Noida: देश के सभी नागरिकों में राष्ट्र सेवा की भावना होना बेहद जरूरी है। आप जिस भी पद पर हों, जो भी काम करते हों, उसको मेहनत और इमानदारी से पूरा करें। यही देश सेवा है। यह उद्गार ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ मेधा रूपम ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में कही। इस अवसर सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने भारत की एकता के लिए संविधान की शपथ भी ली। इस अवसर पर सावित्रीबाई फूले बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने देशभक्ति गीतों का कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

सभी नागरिकों में देश सेवा की भावना जरूरी
गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का शुभांरभ ध्वजारोहण के साथ हुआ। एसीईओ मेधा रूपम ने तिरंगा फहराया। उसके बाद राष्ट्रगान हुआ। इसके बाद प्राधिकरण के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने भारत की एकता के लिए संविधान की षपथ ली। सावित्रीबाई फूले बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने ”मेरे देश की धरती……, क्रांति की मशाल से…” जैसे देशभक्ति के कई गीत प्रस्तुत की। बांसुरी की धुन ने भी सभी का मंत्रमुग्ध कर दिया।
बेटियों को पढ़ाने और समानत का व्यवहार रखने की भी अपील की
प्राधिकरण कर्मियों को संबोधित करते हुए एसीईओ मेधा रूपम ने कहा कि सभी को संविधान की पढ़ना चाहिए। इससे देश को आगे ले जाने की प्रेरणा मिलती है। मेधा रूपम ने बेटियों को पढ़ाने और समानत का व्यवहार रखने की भी अपील की। उन्होंने ग्रेटर नोएडा की स्वच्छता और हरियाली को बढ़ाने के लिए सभी के सहयोग की अपील की। एसीईओ आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि हमारा लोकतंत्र तमाम अनुकूल और प्रतिकूल परिस्थितियों में भी आगे बढ़ रहा है। हमारा संविधान हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। ओएसडी नवीन कुमार सिंह ने देश को आजादी दिलाने वाले अमर शहीदों को याद किया।
छात्राओं को किया पुरस्कार दिया
इस अवसर पर एसीईओ मेधा रूपम, एसीईओ श्रीलक्ष्मी वी.एस. एसीईओ आशुतोष द्विवेदी और एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने सावित्रीबाई फूले बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्राधिकरण की ओएसडी हिमांशु वर्मा, विशु राजा, राजनीकांत पांडेय और जितेंद्र गौतम, वरिष्ठ प्रबंधक नियोजन सुधीर कुमार, प्रबंधक केएम चौधरी, ओएसडी अर्चना द्विवेदी सहित तमाम अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025