साल 2024 में जुलाई का महीना खत्म होने वाला है और अगस्त की शुरूआत के साथ ही कई त्योहारों और हॉलिडे की दस्तक भी शुरू होने वाली है। अगस्त में रक्षा बंधन, जन्माष्टमी और भी कई त्योहार हैं, जिनमें आपकी जेब ढीली वाली है। लेकिन अगस्त की शुरुआत में कुछ नियमों में भी बदलाव देखने को मिलेगा, जिसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा। क्या हैं वो बदलाव, चलिए जानते हैं....

अगस्त में होंगे एलपीजी, सीएनजी और पीएनजी के दामों में बदलाव
ये बात हम सभी जानते हैं कि महीने की शुरुआत में ही सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव करती हैं। तो इसे फॉलो करते हुए 01 अगस्त की सुबह ही सिलेंडर के संशोधित दाम जारी हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीते कुछ समय में जहां 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कई बदलाव हुए हैं, तो 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। तो इस बार एक्सपर्ट उम्मीद जता रहे हैं कि लोगों को घरेलू सिलेंडर की कीमतों में राहत मिलने की उम्मीद है।

रसोई में अगर एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव होने की खबर सामने आई है, तो ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हवाई ईंधन यानी एयर टर्बाइन फ्यूल और सीएनजी-पीएनजी के दाम भी बदलाव कर सकती हैं। वैसे आपको बता दें कि अप्रैल महीने में एटीएफ की कीमतों में कटौती की गई थी।
अगस्त में 13 दिन बंद रहेगी बैंक

अगर आप अगस्त में बैंक में कोई अहम काम कराना चाहते हैं, तो ये जानकारी आपके लिए बेहद अहम है क्योंकि अगस्त में 13 दिन बैंक बंद रहेगी। August Bank Holiday List के मुताबिक, पूरे महीने में 13 दिन (3 अगस्त, 4 अगस्त, 8 अगस्त, 10 अगस्त, 11 अगस्त, 13 अगस्त, 15 अगस्त, 18 अगस्त, 19 अगस्त, 20 अगस्त, 24-25 अगस्त, 26 अगस्त) बैंकों में काम-काज नहीं होगा।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025