Greater Noida: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की पहल पर खुद के आशियाने में त्यौहार मनाने का फ्लैट खरीदारों का सपना तेजी से पूरा हो रहा है। 26 जुलाई से अब तक 3016 से अधिक खरीदारों के नाम फ्लैटों की रजिस्ट्री हो चुकी है। इससे निबंधन विभाग को लगभग 86.81 करोड़ रुपये की आमदनी भी हुई है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने दिवाली तक 6000 फ्लैट की रजिस्ट्री कराकर खरीदारों को पजेशन दिलाने का लक्ष्य तय किया है।

शिविर में 150 से अधिक फ्लैटों की हुई रजिस्ट्री
नवरात्रि के चलते फ्लैट खरीदारों की सुविधा को देखते हुए प्राधिकरण परिसर में ही विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसका बड़ी संख्या में फ्लैट खरीदार फायदा भी उठा रहे हैं। बुधवार को शिविर में 150 से अधिक फ्लैटों की खरीदारों के नाम रजिस्ट्री हुई है। प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने कहा है कि फ्लैट खरीदारों का हक दिलाने के लिए प्राधिकरण की तरफ से हर संभव कोशिश जारी रहेगी। खरीदारों की सुविधा को देखते हुए प्राधिकरण भी शिविर का आयोजन लगातार करता रहेगा।

आवंटियों को एनडीसी देने के लिए प्राधिकरण लगा रहा शिविर
वहीं, आवंटियों को नो ड्यूज सर्टिफिकेट (एनडीसी) दिलाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार (को आवासीय और को-ऑपेरिटव सोसाइटियों के आवंटियों को नो ड्यूज सर्टिफिकेट देने के लिए विशेष शिविर लगाया गया। पहले दिन एक भी आवंटी ने नो ड्यूज सर्टिफिकेट के लिए आवेदन नहीं किया।
27 अक्टूबर तक लगेगा शिविर
बृहस्पतिवार को उद्योग विभाग के आवंटियों के लिए शिविर लगाया जाएगा। इसके बाद 20 अक्टूबर को बिल्डर विभाग, 25 अक्तूबर को संस्थागत, 26 अक्तूबर को आईटी व बीपीओ और 27 अक्तूबर को नियोजन विभाग के आवंटियों के लिए शिविर लगाया जाएगा। संबंधित आवंटी निर्धारित तिथि पर विभाग में आकर नो ड्यूज सर्टिफिकेट की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने का कहना कि आवंटियों की सुविधा को देखते हुए विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। संबंधित विभागों के आवंटी तिथिवार शिविर में आकर नो ड्यूज सर्टिफिकेट आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
Greater Noida जब नौकरी में थे तभी फ्लैट खरीदा था। 25 साल से रजिस्ट्री होने का इंतजार कर रहे थे। हम तो उम्मीद छोड़ चुके थे, लेकिन अब यह मौका आया है। मुझे बहुत खुशी हो रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आईडीसी मनोज कुमार सिंह, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और सोसाइटी के प्रतिनिधियों की वजह से मालिकाना हक मिल गया। यह बातें सीनियर सिटीजन सोसाइटी के 845 खरीदारों ने कही, जो 25 साल पहले फ्लैट तो खरीद लिए, लेकिन रजिस्ट्री न होने की वजह से मालिकाना हक नहीं पा रहे थे। यही स्थिति सेक्टर ओमीक्रॉन थ्री स्थित मिग्सन अल्टिमो सोसाइटी के लगभग 800 फ्लैट खरीदारों का भी है। रजिस्ट्री शुरू होने की खुशी इन सभी के चेहरे पर दिख रही है।
सीनियर सिटीजन सोसाइटी व मिग्सन अल्टिमो में फ्लैटों की रजिस्ट्री जारी
दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर आईडीसी मनोज कुमार सिंह की पहल और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीइओ एनजी रवि कुमार के प्रयासों से न सिर्फ सीनियर सिटीजन सोसाइटी, बल्कि मिग्सन अल्टिमो जैसे कई प्रोजेक्टों के फ्लैट खरीदारों के नाम रजिस्ट्री शुरू हो चुकी है। इससे ग्रेटर नोएडा में ही हजारों फ्लैट खरीदारों को अपना मालिकाना हक मिल सकेगा। इस पहल से इन सोसाइटियों के लोग गदगद हैं। शुक्रवार को सीनियर सिटीजन सोसाइटी व मिग्सन अल्टिमो के कई फ्लैट खरीदारों से बातचीत खुशी जाहिर की।
जिंदगी का सबसे बड़ा दिन
सीनियर सिटीजन सोसाइटी राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने कहा कि 'मैंने 21 साल पहले घर खरीदा था। अब तक रजिस्ट्री अटकी हुई थी। आज यह मौका आया है। मेरे फ्लैट की अब रजिस्ट्री हो रही है। मेरे लिए आज का दिन जिंदगी से सबसे बड़ा दिन है। इसके लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आईडीसी मनोज कुमार सिंह और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीइओ एनजी रवि कुमार व सीनियर सिटीजन सोसाइटी के प्रतिनिधियों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं।'
23 साल बाद मिला मालिकाना हक
सीनियर सिटीजन सोसाइटी डॉ. कैलाश चंद्र तिवारी ने कहा 'मैंने 2001 में फ्लैट खरीदा था। तभी से रजिस्ट्री होने का इंतजार कर रहा था। मेरे फ्लैट की अब रजिस्ट्री हो रही है। यह मौका दिलाने के लिए प्राधिकरण और सोसाइटी के प्रतिनिधियों ने बहुत प्रयास किए हैं। हम सभी का दिल से आभार व्यक्त करते हैं।'
उम्मीद छोड़ चुका था
सीनियर सिटीजन सोसाइटी निवासी देवेंद्र ने कहा कि 'मैं इस सोसाइटी में 21 साल से रह रहा हूं। तभी से अपने फ्लैट की रजिस्ट्री होने का इंतजार कर रहा था। हम तो उम्मीद छोड़ चुके थे। अब यह अवसर आ गया है। इसे हमें मालिकाना हक भी मिला है और अब हमारे फ्लैट की वैल्यू भी बढ़ गई है।'
फ्लैट होने के बावजूद लोन नहीं मिल रहा था
सीनियर सिटीजन सोसाइटी निवासी एसके मेहता ने कहा कि 'हमने उम्मीद छोड़ दी थी कि कभी हमारे फ्लैट की भी रजिस्ट्री होगी, लेकिन मुख्यमंत्री, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और सोसाइटी के प्रतिनिधियों की वजह से आज यह दिन आया है। अपना फ्लैट होने के बावजूद हमें बैंक से लोन नहीं मिल पा रहा था। अब लोन भी मिलेगा और प्रॉपर्टी की वैल्यू भी बढ़ेगी।'
रजिस्ट्री नहीं होने से अपना फ्लैट नहीं लगता था
मिग्सन अल्टिमो सोसाइटी निवासी मोनिका राय ने कहा कि इस सोसाइटी की पहली रजिस्ट्री मेरे नाम पर हुई है। मुझे बहुत खुशी हो रही है। दो साल से फ्लैट में रह रहे थे, लेकिन रजिस्ट्री नहीं होने से लगता ही नहीं था कि ये अपना फ्लैट है।
रजिस्ट्री न होने से डर लगता था
मिग्सन अल्टिमो सोसाइटी निवासी रेणुका चौधरी ने कहा ' मैं यहां तीन साल से रह रही हूं, लेकिन फ्लैट की रजिस्ट्री नहीं हो रही थी। डर लगा रहता था। आज सीएम योगी आदित्यनाथ और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के चेयरमैन व सीईओ की वजह से हमारे फ्लैट की रजिस्ट्री हो रही है।'
सीएम की वजह से नसीब हुई खुशी
मिग्सन अल्टिमो सोसाइटी निवासी रजनीश कौर ने कहा कि फ्लैट की रजिस्ट्री होने की बहुत खुशी है। ऐसा लग रहा है कि आज ही फ्लैट खरीदा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की वजह से यह खुशी नसीब हुई है। प्राधिकरण के अधिकारियों ने भी बहुत सहयोग किया।'
घर खरीदना बहुत बड़ी बात
मिग्सन अल्टिमो सोसाइटी निवासी रविंद्र सिंह यादव ने कहा कि 'आज मेरा जिंदगी का सबसे बड़ा दिन है। एक नौकरीपेशा के लिए अपने लिए एक घर खरीदना बहुत बड़ी बात होती है, लेकिन फ्लैट की रजिस्ट्री अटकने से हमेशा चिंत बनी रहती थी। अब जाकर हमें मालिकाना हक मिल सका है।'
Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लंबे समय से घर खरीदार अपनी मांगों को लेकर हर रविवार को एक मूर्ति गोल चक्कर पर प्रदर्शन करते हैं. लेकन 16 मार्च को भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव की घोषणा कर दी है. जिसके बाद से आचार संहिता लागू हो गई है. ऐसे में लोगों ने इसका पालन किया है और एक नए अंदाज में अपनी मांगों को सरकार के सामने रखने का प्रयास किया है.
जानें क्या है पूरा मामला
दरअसल, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लंबे समय से घर खरीदार अपने घर का मालिक हक, रजिस्ट्री और रुके हुए प्रोजेक्ट को शुरू करना और अन्य मूलभूत सुविधा को लेकर एक मूर्ति गोल चक्कर पर प्रदर्शन कर रहे हैं. लेकिन कोई भी जनप्रतिनिधि उनकी तरफ ध्यान नहीं दे रहा है. जिसके चलते वो सभी हर रविवार को प्रदर्शन करते हैं. 16 मार्च से आचार संहिता लागू हो गई. जिसके बाद सभी घर खरीदारों ने अपने प्रदर्शन को स्थगित कर दिया. लेकिन उन्होंने भले ही अपना प्रदर्शन स्थागित कर दिया हो, पर सरकार तक अपनी बातों को पहुंचाने का उन्होंने एक नया रास्ता भी निकाल लिया है.
घर खरीदारों का अनोखा प्रदर्शन
जी हां खरीदारों ने अपने फ्लैट की बालकनी में बैनर लगाकर विरोध जाहिर किया. वहीं, इस बैनर में लिखा कि NO Registry… No Maintenance… No Vote. इस अनोखे प्रदर्शन से साफ जाहिर है कि अगर जल्द से जल्द उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वो आने वाले लोकसभा चुनाव में अपने मत का प्रयोग नहीं करेंगे.
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025