उत्तर प्रदेश पुलिस में निकली भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन और पूरी प्रक्रिया

Lucknow: पुलिस बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आई है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने पुलिस/पीएसी के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। आरक्षी नागरिक पुलिस के 372 पदों और आरक्षी पीएसी के 174 पदों समेत कुल 546 पदों पर भर्ती की जानी है। यह भर्ती खेल कोटे से की जानी है।

ऐसे करें आवेदन

खेल कोटे से कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट, uppbpb.gov.in पर अप्लाई कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया आज से शुरु हो गई और 1 जनवरी 2024 जारी रहेगा। आवेदन शुल्क सभी के लिए 400 रुपये है।


आवेदन के लिए चाहिए ये योग्यता

बता दें कि खेल कोटे से उत्तर प्रदेश पुलिस में कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए उम्मीदवारों को से बारहवी कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण या कोई अन्य समकक्ष योग्यता प्राप्त होना चाहिए। उम्मीदवारों की आयु 1 जुलाई 2023 को 18 वर्ष से कम तथा 22 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उम्मीदवारों को रिक्तियों से सम्बन्धित खेल स्पर्धा/चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया होना चाहिए। अधिक जानकारी व अन्य विवरणों के लिए भर्ती (UP Police Constable Recruitment 2024) अधिसूचना देखें।

By Super Admin | December 14, 2023 | 0 Comments

यूपी पुलिस में 60 हजार सिपाहियों की होगी भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Lucknow: यूपी पुलिस में 60244 सिपाहियों की भर्ती के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इन पदों पर अभ्यर्थी 27 दिसंबर से 16 जनवरी तक आवेदन कर सकेंगे। अभ्यर्थी 27 दिसंबर से 16 जनवरी तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के लिए शुल्क समायोजन और आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 18 जनवरी है।

60244 पदों पर भर्ती में अनारक्षित पदों की संख्या 24102, ईडब्ल्यूएस के लिए पदों की संख्या 6024, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए पदों की संख्या 16264, अनुसूचित जाति के लिए 12650 और अनुसूचित जनजाति के लिए 1204 पद निर्धारित किए गए हैं। भर्ती से संबंधित सभी सूचनाएं https://uppbpb.gov.in/ पर उपलब्ध हैं।

By Super Admin | December 24, 2023 | 0 Comments

यूपी पुलिस की कांस्टेबल भर्ती में आयु में मिले छूट, जेवर विधायक ने लिखा सीएम को पत्र

Noida: 23 दिसंबर को पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती 2023 में 60244 पदों पर कांस्टेबल की भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया था। लेकिन उम्र सीमा में कोई छूट न हो पाने के कारण प्रदेश के नौजवानों में काफी आक्रोश है। उम्र सीमा बढ़ाए जाने को लेकर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के नौजवानों का एक प्रतिनिधिमंडल जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह से मिला।

इसके बाद विधायक धीरेंद्र ने मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। जिसमें धीरेन्द्र सिंह ने लिखा है कि "कोरोनाकाल में कोई भर्ती नहीं हुई थी, जिसकी वजह से प्रदेश के नौजवानों की उम्र बढ़ती गई। जो अब इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं। इसकी वजह से हजारों नौजवान काफी मायूस और निराश हैं। इसलिए जरूरी होगा कि नागरिक आरक्षी पदों की भर्ती में उम्र सीमा में 03 से 05 वर्ष की अतिरिक्त छूट मिले।"

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने अपने पत्र में यह भी लिखा कि "कोरोना एक आपदा थी और उसके समय में वंचित रह गए नौजवानों को एक मौका और मिलना चाहिए।" विधायक धीरेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री कार्यालय में पत्र भेजकर वार्ता की और शीघ्र ही प्रकरण में ठोस कदम उठाए जाने के लिए भी कहा।

By Super Admin | December 25, 2023 | 0 Comments

यूपी पुलिस भर्तीः आयु सीमा में छूट की मांग को लेकर सड़क पर उतरे युवा, सरकार से मांगी इच्छा मृत्यु

Greater Noida: उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती निकलते ही विवाद शुरू हो गया है। योगी सरकार ने 60 हजार से अधिक पदों पर भर्ती निकाला है, जिसके लिए आवेदन 27 दिसंबर से शुरू होगा। लेकिन इसके पहले प्रदेश भर में भर्ती में आयु सीमा में छूट की मांग शुरू हो गई है। यहां तक मामला हाईकोर्ट भी पहुंच गया है। इसी कड़ी में ग्रेटर नोएडा में भी युवाओं ने भर्ती में उम्र में छूट देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

ग्रेटर नोएडा में मंगलवार को समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय लोक दल और किसान सभा के नेतृत्व में युवाओं ने योगी सरकार के खिलाफ जिला कलेक्ट्रेट पर जमकर प्रदर्शन किया। युवाओं ने सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी। प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने सरकार से पुलिस भर्ती परीक्षा में 3 से 4 वर्ष छूट देने की मांग की। युवाओं ने कहा कि सरकार उम्र में छूट नहीं दे सकती तो इच्छा मृत्यु की परमिशन दे। युवाओं ने कहा कि सड़क से संसद तक लेकर प्रदर्शन करेंगे।

इसे भी पढ़ें-यूपी पुलिस में 60 हजार सिपाहियों की होगी भर्ती, ऐसे करें आवेदन

60244 सिपाहियों की होनी है भर्ती

बता दें कि यूपी पुलिस में 60244 सिपाहियों की भर्ती के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। 60244 पदों पर भर्ती में अनारक्षित पदों की संख्या 24102, ईडब्ल्यूएस के लिए पदों की संख्या 6024, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए पदों की संख्या 16264, अनुसूचित जाति के लिए 12650 और अनुसूचित जनजाति के लिए 1204 पद निर्धारित किए गए हैं। भर्ती से संबंधित सभी सूचनाएं https://uppbpb.gov.in/ पर उपलब्ध हैं।

इसे भी पढ़ें-यूपी पुलिस की कांस्टेबल भर्ती में आयु में मिले छूट, जेवर विधायक ने लिखा सीएम को पत्र

By Super Admin | December 26, 2023 | 0 Comments

यूपी पुलिस भर्तीः युवाओं को आयु सीमा में मिलेगी 3 साल की छूट, सीएम योगी ने दिए निर्देश

Noida: उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के 60244 पदों पर भर्ती में आयु सीमा में छूट की मांग योगी सरकार ने मांग ली है। मंगलवार देर शाम सीएम योगी ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इसके तहत अब यूपी पुलिस भर्ती में 3 साल की छूट मिलेगी। नौजवानों को हक दिलाने में जेवर विधायक ने अहम भूमिका निभाई है। इससे पहले जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह और अनूपशहर विधायक संजय शर्मा ने मुख्यमंत्री से लखनऊ में मुलाकात कर नौजवानों के हित में की पुरजोर वकालत की थी। मुख्यमंत्री ने मौके पर ही प्रमुख सचिव गृह और पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिए।

जेवर और अनूपशहर विधायक ने सीएम योगी से की थी मुलाकात

बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के 60244 पदों पर भर्ती के लिए दिनांक 23 दिसंबर 2023 को शासनादेश जारी हुआ था। भर्ती को लेकर बड़ी संख्या में प्रदेश के नौजवान उसी दिन से उम्र सीमा में छूट की मांग कर रहे थे। इस संबंध में जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने दिनांक 23 दिसंबर को एक पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री को संपूर्ण प्रकरण से अवगत कराया था। अनूपशहर से विधायक संजय शर्मा ने भी मुख्यमंत्री को पत्र 25 दिसंबर को प्रेषित कर प्रकरण में पुनर्विचार किए जाने का निवेदन किया था।

सीएम योगी ने आयु सीमा में छूट देने का आश्वसन दिया था

इसके बाद 26 दिसंबर को जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह और अनूपशहर विधायक संजय शर्मा ने संयुक्त रूप से लखनऊ स्थित कालिदास मार्ग पर माननीय मुख्यमंत्री से मुलाकात कर बताया कि "कोरोना जैसी महामारी और प्रशासनिक स्तर पर देरी के कारण भर्तियां न होने से प्रदेश के नौजवानों को काफी नुकसान हुआ। इसलिए प्रदेश के असंख्य नौजवानों के हित में उचित निर्णय लेना चाहिए।" इस पर मुख्यमंत्री ने आश्वस्त करते हुए कहा कि "प्रदेश सरकार शीघ्र असंख्य नौजवानों के हित में उचित निर्णय लेगी।"

By Super Admin | December 27, 2023 | 0 Comments

पुलिस कांस्टेबल भर्तीः 32 केंद्रों पर शुरू हुई परीक्षा, चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात

Noida: पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा जिले के विभिन्न सेंटरों पर शुरू हो गई है। जिसके लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया है। जिले में 32 केंद्रों पर परीक्षा देने बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पहुंचे हैं। परीक्षा आज और कल दो पाली में होंगी। इन दो दिनों ने 60 हज़ार अभ्यर्थी परीक्षा में हिस्सा लेंगे।


1000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात


बता दें कि परीक्षा को लेकर 1000 से अधिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा जिले में 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। सभी केन्द्रों पर सुबह 10 बजे से 12 बजे और दोपहर बाद 3 बजे से 5 बजे तक परीक्षा होंगी। बता दें कि 60 हजार पदों को लिए 48 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। जिसके लिए पूरे प्रदेश भर शनिवार और रविवार को हर तरफ परीक्षा देने वाले नजर आने वाले हैं। इसलिए सरकार ने हर जिले में आवश्यकतानुसार रोडवेज बसों की भी व्यवस्था की है।

By Super Admin | February 17, 2024 | 0 Comments

नोएडा में पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा शुरू, केंद्र के बाहर पुलिस का पहरा

Noida: प्रदेश के सभी जनपदों के साथ गौतमबुद्धनगर के विभिन्न केंद्रों पर रविवार को दूसरे दिन पुलिस कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा दो पालियों में हो रही है। जिसको लेकर परीक्षा केंद्रों के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।


पुलिस अधिकारियों ने किया निरीक्षण

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय बबलू कुमार, अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था शिवहरी मीणा व डीसीपी रामबदन सिंह ने परीक्षा को सकुशल व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

सिपाहियों को सतर्क रहते हुए निगरानी के दिए निर्देश


अधिकारियों ने ड्यूटी पर मौजूद पुलिस बल व स्कूल स्टाफ को निर्देशित किया गया कि कोई भी व्यक्ति परीक्षा केन्द्र के 100मीटर दायरे के भीतर बिना किसी कारण उपस्थित नहीं रहेगा। परीक्षा शुरू होने से पूर्व सभी अभ्यर्थियों को चेक करते हुए ही भीतर प्रवेश दिया जायेगा। जिससे परीक्षा को निष्पक्षता व पारदर्शिता के साथ सकुशल सम्पन्न कराया जा सके। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वह सभी केन्द्रों पर पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा जारी गाइडलाइंस का पालन अवश्य करायंगे। अपर पुलिस आयुक्त द्वारा बस स्टैण्ड व आस-पास के क्षेत्र का भी निरीक्षण किया गया जिससे परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों को अपने-अपने गंतव्य तक पहुंचने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

By Super Admin | February 18, 2024 | 0 Comments

पुलिस कांस्टेबल भर्तीः कर्ज चुकाने के लिए दूसरे की जगह परीक्षा देने पहुंचा कोचिंग संचालक गिरफ्तार

Noida: थाना सेक्टर -24 नोएडा पुलिस द्वारा पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में फर्जी कूटरचित आधार कार्ड तैयार कर परीक्षा दे रहे मुन्ना भाई को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक शनिवार को दूसरी पाली में फर्जी दस्तावेज के आधार पर परीक्षा दे रहे भानू कौशिक (34) निवासी ग्राम शमशमनगर उर्फ श्याम नगर को परीक्षा केन्द्र नेहरू इण्टरनेशनल स्कूल सेक्टर -11 से गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से एक फर्जी कूटरचित आधार कार्ड प्रवेश पत्र बरामद हुआ।

आरोपी आर्थिक तंगी के कारण उठाया कदम

पुलिस की पूछताछ में भानू कौशिक ने बताया कि उसने 2017 में कोचिंग सेन्टर जगतफार्म ग्रेटर नोएडा में शुरू किया था, जो कोरोना काल में बन्द हो गया था, जिसमें उसे काफी नुकसान हुआ और वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। इसी दौरान मेरी पत्नी की डिलीवरी हुई थी, तब मैने योगेश से 95 हजार उधार लिया था। आर्थिक तंगी के कारण रुपये वापस नहीं कर पाया था।

3 लाख में तय हुआ था सौदा

परीक्षार्थी योगेश सिंह निवासी मकान नं0 222 ग्राम मगरौली उसके पास आया और मुझे अपनी बजाय परीक्षा देकर पास कराने के लिए कहा। कहा कि यदि तुम मेरी जगह परीक्षा पास करा दोगे तो मैं तुम्हारे से रूपये भी वापस नही लूंगा और तुम्हे 3 लाख रुपये और दूंगा। इसके बाद योगेश सिंह के आधार कार्ड पर अपना फोटो लगाकर फर्जी तरीके से तैयार कराया। इसके बाद योगेश सिंह के साथ परीक्षा देने आया था।

By Super Admin | February 18, 2024 | 0 Comments

UP Police भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड में एक्ट्रेस Sunny Leone की फोटो पर अब खुला ये बड़ा राज

एक बार फिर यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में एक अजब-गजब मामला सामने आया है। जिसमें एक परीक्षार्थी के एडमिट कार्ड में उसकी जगह सनी लियोनी की फोटो लगी थी, जी हां यूपी पुलिस की कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में एक परीक्षार्थी का प्रवेश पत्र खूब चर्चा में है। जिसके एडमिट कार्ड में सनी लियोनी की फोटो लगी हुई है, हालांकि, रजिस्ट्रेशन और रोल नंबर में परीक्षार्थी का ही नाम है। वहीं परीक्षार्थी का कहना है कि जब उसने शुरू में अपना एडमिट कार्ड निकलवाया तब उसकी फोटो ही थी, लेकिन पता नहीं कैसे बाद में ये बदल गया। फिलहाल पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

धर्मेन्द्र के एडमिट कार्ड में सनी लियोन


आपको बता दें कि जिस परीक्षार्थी के पुलिस भर्ती एडमिट कार्ड में अभिनेत्री सनी लियोनी की फोटो लगी थी, उसका नाम धर्मेंद्र कुमार है। जो कि महोबा के रगौलिया बुजुर्ग गांव का निवासी है। सनी लियोनी की फोटो लगा प्रवेश पत्र सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद क्राइम ब्रांच परीक्षार्थी के गांव रगौलिया बुजुर्ग पहुंची और उससे पूछताछ की। वहीं पूरे प्रदेश में परीक्षार्थी के नाम पर सनी लियोनी के नाम और फोटो लगा प्रवेश पत्र जारी होने का मामला सुर्खियां बन रहा है। परीक्षार्थी का महोबा जिले से जुड़े होने के चलते यहां की पुलिस भी एक्टिव हो गई है। साथ ही पुलिस सॉल्वर गैंग की संभावनाओं को देखते हुए बारीकी से जांच कर रही है।

परीक्षार्थी धर्मेंद्र को नहीं है कोई जानकारी


धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि उसने महोबा के  एक कंप्यूटर कैफे से पुलिस भर्ती के लिए आवेदन किया था। परीक्षा केन्द्र कन्नौज आया था। मगर एडमिट कार्ड में उसके स्थान पर सनी लियोनी की फोटो छपने के कारण वह परीक्षा देने के लिए नहीं गया। मामले में रविवार को गांव पहुंची पुलिस टीम ने धर्मेंद्र से गहनता से पूछताछ की। अधिकारियों का कहना है कि जांच की जा रही है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। अपर पुलिस अधीक्षक सत्यम ने जानकारी देते हुए बताया कि जांच कराई जा रही है, क्या किसी ने गलत नाम से आवेदन किया है।

पुलिस अधिकारी हुए परेशान


वहीं दूसरी ओर अभिनेत्री सनी लियोनी के नाम और फोटो सहित प्रवेश पत्र जारी होने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म  हो गया है। कोई इसे तकनीकी कमी बता रहा तो कोई सनी लियोनी के पुलिस भर्ती में शामिल होकर पुलिस बनने की बात कहकर चुटकी ले रहा है। वहीं, अधिकारी इस पूरे मामले को लेकर खासे परेशान हैं। पुलिस के सामने इस पूरे मामले से पर्दा उठाना एक बड़ी चुनौती बन गया है।

By Super Admin | February 19, 2024 | 0 Comments

पुलिस भर्ती पेपर लीक को लेकर भाकियू अंबावता संगठन ने विधायक को सौंपा ज्ञापन, कहा-युवाओं के साथ हुआ धोखा

Noida: भारतीय किसान यूनियन अंबावता संगठन के कार्यकर्ताओं ने दादरी तहसील अध्यक्ष किसान नेता राजकुमार रूपवास के नेतृत्व में य विधायक तेजपाल नागर को उनके कार्यालय ईटा फर्स्ट जाकरज्ञापन सौंपा।

बच्चों के साथ खिलवाड़ हो रहा

किसान नेता राजकुमार रूपवास का एवं अशोक भाटी प्रदेश सचिव कहना है कि 17, 18 फरवरी 2024 उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा संपन्न कराई गई। जिसमें पेपर लीक होने पर बच्चों के साथ धोखाधड़ी की गई। बच्चों के साथ खिलवाड़ हो रहा है। जो बच्चे मेहनत करके मुकाम हासिल करना चाहते हैं उनके साथ धोखा हुआ। क्योंकि जिन बच्चों ने मेहनत की है उनकी मेहनत तो बेकार चली गई। लेकिन जिन्होंने मेहनत नहीं की है वह तो पेपर लीक की वजह से उनके लिए अच्छा हो गया।

विधायक ने मदद का दिया भरोसा

विधायक तेजपाल नागर ने भरोसा दिया कि हर संभव विद्यार्थियों के साथ न्याय की गुहार लगाई जाएगी। बच्चों के साथ कोई भी खिलवाड़ नहीं किया जाएगा। क्योंकि हर चीज बढ़ सकती है, केवल शिक्षा ही नहीं बाटी जा सकती। इसलिए भारतीय किसान यूनियन अंबावता संगठन उत्तर प्रदेश पुलिस के पेपर को दोबारा पुण्य करना चाहती है।

सड़क मरम्मत करने की मांग

इस बीच रूपवास बाईपास की सड़क को मरम्मत करने की मांग की। अगर ऐसा नहीं किया गया तो भारतीय किसान यूनियन अंबावता आंदोलन करने को मजबूर हो जाएगी। जिसके जिम्मेदारी शासन प्रशासन की हो जाएगी ज्ञापन देने के दौरान मनोज भाटी नगर अध्यक्ष अशोक भाटी प्रदेश सचिव सुरेश प्रधान तहसील संयोजक,अमित मुखिया कपिल खारी जिला उपाध्यक्ष गीता नागर ग्रेटर नोएडा महानगर अध्यक्ष जयंती प्रसाद तहसील संरक्षक दादरी किसान नेता राजकुमार रूपबास तहसील अध्यक्ष दादरी निखिल रोहन विश्वास मोहित नागर मयंक मावी प्रमोद कुमार कुशल भाटी नीरज भाटी विक्की भाटी विनोद मोहन आदि किसान और विद्यार्थी मौजूद रहे।

By Super Admin | February 22, 2024 | 0 Comments