Noida: नोएडा पुलिस ने स्क्रैप माफिया और उसकी प्रेमिका लेडी डॉन को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद अब दोनों को सूरजपुर कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान पुलिस टीम मौके पर मौजूद रही। बता दें, शुक्रवार की देर रात को दोनों से ग्रेटर नोएडा के एक थाने में बैठाकर घंटों पूछताछ की गई। इस दौरान रवि काना से 45 सवाल और काजल झा से 38 सवाल पूछे गए।
सूत्रों के मुताबिक, नोएडा पुलिस ने रवि काना से 45 और काजल झा से 38 सवाल पूछे। पूछताछ में उन्होंने कई बड़े खुलासे किए है।कहा जा रहा है कि दोनों ने नेक्सस से जुड़े लोगों के नाम बताए। साथ ही नोएडा पुलिस ने रवि और काजल से प्रोफेशनल लाइफ के बारे में चर्चा की गई। निजी जिंदगी में पूछा गया कि वह रवि काना से कब मिली थी और अभी तक रवि काना के साथ काजल झा कहां-कहां पर गई है?
दरअसल, रवि काना और उसकी प्रेमिका काजल झा को थाईलैंड से अरेस्ट किया गया था। नोएडा में युवती के साथ गैंगरेप मामले में नोएडा पुलिस लगातार रवि काना की तलाश कर रही थी, जिसके लिए टीम ने कई स्थानों पर दबिश भी दी थी। इसके बाद रवि काना की प्रेमिका पर पुलिस के शिकंजा कसा था। गैंगस्टर मामले में रवि काना के साथ उसकी प्रेमिका काजल झा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने रवि काना और उसकी प्रेमिका के साथ पत्नी समेत 16 के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025