Greater Noida: थाईलैंड में गिरफ्तार स्क्रैप माफिया रवि काना और उसकी गर्लफ्रेंड को भारत लाए जाने की खबर है। सूत्रों के मुताबिक रवि काना को ग्रेटर नोएडा ज़ोन पुलिस ने थाइलैंड पुलिस से कस्टडी में ले लिया है। दोनों को पुलिस थाने में रखा गया है। पुलिस रवि और काजल को आज कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड मांगेगी। बता दें कि गैंगेस्टर, गैंगरेप मामले में रवि काना की की 250 करोड़ की संपत्ति अभी तक जब्त पुलिस कर चुकी है। इसके साथ ही रवि काना और काजल पर 50-50 हजार का इनाम था घोषित.
पत्नी की गिरफ्तारी के बाद मिले थे अहम सुराग
बता दें कि रवि काना दिसंबर 2023 में नोएडा सेक्टर-39 कोतवाली में युवती ने सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद जनवरी-2024 में पुलिस ने रवि काना गैंग गैंग के 16 लोगों पर बीटा-दो पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की थी। इसके बाद रवि काना नेपाल के रास्ते से सहकर्मी काजल झा के साथ थाईलैंड भाग गया था। रवि काना की पत्नी पत्नी मधु भी थाईलैंड गई थी। लेकिन भारत लौटने पर मधु को दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया था। पत्नी मधु से पूछताछ में नोएडा पुलिस को रवि काना के थाईलैंड में होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद इंटरपोल, सीबीआई और इमीग्रेशन को रवि काना की सूचना नोएडा पुलिस ने दे दी थी।
पत्नी ने दी सही जानकारी
पुलिस सूत्रों के अनुसार, रवि काना को लेकर काफी सूचनाएं उनके पास थी, लेकिन उसकी पत्नी मधु के गिरफ्तार होने के बाद कई अहम जानकारी मिली थी। इसके बाद अहम जानकारियों को इंटरपोल, सीबीआई और इमीग्रेशन के साथ साझा किया। इसी के आधार पर उसकी गिरफ्तारी संभव हो सकी है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025