Noida: सेक्टर 39 थाना क्षेत्र में ख्याल कर देने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के एक गांव में 6 साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। तभी 20 वर्षीय सौरभ बच्चों को बहला फुसलाकर एक कमरे में ले गया और बच्चे के साथ रेप किया।
बच्ची की चीखने पर इकट्ठा हुए लोग तो आरोपी मौके से भागा
इस दौरान बच्ची की चीखने की आवाज सुनकर कई लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। वहीं सूचना पर बच्ची के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। लोगों की पहुंचते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। बच्ची लहुलुहान हालत में कमरे में पड़ी थी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने 20 वर्षीय सौरभ को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा।
दरोगा की पिस्तौल छीन कर आरोपी ने की फायरिंग
नोएडा डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी नहीं बताया कि सेक्टर 39 क्षेत्र के रसूलपुर में घर के बाहर खेल रही 6 साल की बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले मूल रूप से फर्रुखाबाद का निवासी सौरभ ने दुष्कर्म किया था। घटना के कुछ देर बाद ही पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया था। पुलिस आरोपी को सेक्टर 30 से मेडिकल परीक्षण के बाद घटनास्थल से कपड़ा आदि बरामद करने के बाद थाने ला रही थी। सभी सेक्टर 42 के पास अचानक पुलिस की गाड़ी में हवा निकालने की आवाज आई। जिस पर पुलिसकर्मी गाड़ी से उतरकर चेक करने लगे तभी मौका पाकर सौरभ ने दरोगा अजीत सिंह की पिस्तौल छीन कर पुलिस टीम पर फायर किया और भागने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की तो आरोपी सौरभ के पैर में गोली लग गई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
Noida: थाना जेवर थाना क्षेत्र के जहांगीर कस्बे में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। सोमवार दोपहर एक 4 वर्षीय बच्ची के साथ पड़ोसी युवक ने बहला-फुसलाकर अपने कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था। जिसे देर शाम पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
बच्ची को अकेला खेलता देख वारदात को दिया अंजाम
दरअसल, जहांगीरपुर में 4 वर्षीय बच्ची सोमवार की दोपहर अपने घर में अकेली खेल रही थी. तभी पड़ोस में रहने वाला महेश बच्ची को टॉफी खिलाने का लालच देकर अपने घर ले गया. यहां उसने मासूम के प्राइवेट पार्ट्स के साथ छेड़खानी करते हुए डिजिटल रेप की घटना को अंजाम दिया. रोते हुए मासूम बच्ची अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई. पीड़िता के परिजनों ने 112 पर कॉल कर पुलिस से मामले की शिकायत की. शिकायत के बाद कुछ देर में ही 112 की टीम के साथ जेवर थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे. महिला पुलिसकर्मी ने मासूम बच्ची का बयान दर्ज कर उसे मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया.
पकड़ने गई पुलिस पर रेप के आरोपी ने चलाई गोली
नोएडा मीडिया सेल के मुताबिक, थाना जेवर पुलिस द्वारा दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तारी करने के लिए टीम गठित की गयी थी। गोपनीय सूचना के आधार पर थाना जेवर पुलिस चेकिंग कर रही थी कि तभी जानकारी मिली की महेश चांचली मार्ग पर बाग पर छिपा है. इस पर बाग में जाकर महेश को पुलिस टीम द्वारा सरेंडर करने को कहा गया। जिसपर आरोपी महेश ने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग में महेश के पैर में गोली लग गई. इसके बाद पुलिस ने महेश को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया । आरोपी के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 01 खोखा कारतूस व 03 जिंदा कारतूस बरामद हुए है। अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Noida: नोएडा में इंसानियत को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग ने बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज आरोपी की तलाश कर रही है।
75 साल का है आरोपी
कोतवाली सेक्टर-20 क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार दोपहर को उसके पड़ोस में रहने वाला दरभंगा बिहार निवासी 75 वर्षीय सिकंदर सदा उसकी साढ़े छह साल की बेटी को भंडारा खिलाने के बहाने ले गया और रेप का प्रयास किया। बच्ची के शरीर पर घाव और चोट के निशान हैं।
भंडारा खिलाने के बहाने ले गया था बच्ची
बच्ची की मां ने बताया कि उसकी बेटी आरोपी को बड़े पापा कहकर बुलाती है। काफी दिनों से बच्ची पर गंदी नजर रखे हुए था। वारदात के बाद जैसे ही बच्ची ने मां को देखा उससे लिपट कर रोने लगी। रोते हुए बच्ची ने मां को पूरी बात बताई। आरोपी ने मोबाइल में बच्ची को गंदा और अश्लील वीडियो भी दिखाया। आरोप है कि पीड़िता को काफी देर तक स्थानीय चौकी के चक्कर कटवाए गए। पुलिस सोशल मीडिया पर जब मामला तूल पकड़ा तब पुलिस ने परिजनों की गुहार सुनी। एडीसीपी मनीष ने बताया कि दोनों परिवार आपस में परिचित हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है और बच्ची का मेडिकल कराया है। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025