बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। शनिवार को दीपिका को एचएन रिलायंस अस्पताल जाते देखा गया था। जिसके बाद अब उन्होंने बेबी गर्ल को जन्म दिया है, ये खबर सामने आई है। कपल अपने बच्चे के आने से बेहद खुश हैं।
नन्ही परी के आने के बेहद खुश हैं पेरेट्स
रणवीर सिंह और दीपिका नन्ही राजकुमारी के पेरेंट्स बन गए हैं। पैपराजी विरल भयानी ने एक पोस्ट के जरिए इस खबर की पुष्टि की है। रणवीर और दीपिका को बीती शाम मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में जाते हुए देखा गया था। तभी से ही दीपिका पादकोण की डिलीवरी को लेकर कयास लगाए जा रहे थे, तो रविवार को रणवीर-दीपिका पेरेट्स बन गए हैं। वैसे आपको बता दें, रणवीर सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो बेबी गर्ल चाहते हैं, अब उनकी मुराद पूरी हो गई है।
दीपिका पादुकोण लेंगी मैटरनिटी लीव
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब मां बनने के बाद दीपिका पादुकोण अपने बच्चे संग टाइम बिताना चाहती हैं। जिसके लिए वो 5 महीने या इससे ज्यादा का ब्रेक ले सकती हैं। बताया जा रहा है कि दीपिका ने काफी पहले ही इस ब्रेक के लिए अप्लाई कर लिया था, मगर इस दौरान वर्क कमिटमेंट्स के चलते उन्होंने 'सिंघम अगेन' की शूटिंग पूरी की। वो मार्च 2025 तक ब्रेक पर रहेंगी।
बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंसी के दौरान कभी फैमिली के साथ डिनर डेट पर निकली, तो कभी फिल्म के इवेंट में। लेकिन दीपिका ने अपने प्रेग्नेंसी टाइम को खूब इन्जॉय किया है।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इसी साल जनवरी में आने वाले बच्चे की खबर साझा की थी। जिसके बाद लगातार फैंस एक-एक अपडेट के इंतजार हैं, तो अब दीपिका पादुकोण ने डिलीवरी में महज कुछ ही दिन पहले ही फैंस को सरप्राइज कर दिया है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने फोटोशूट कराया है। जिसमें दीपिका पादुकोण ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया है। प्रेग्नेंट दीपिका के साथ पति रणवीर सिंह भी दिखाई दे रहे हैं। दोनों के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है।

सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में दीपिका के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो और खुशी साफतौर से देखने के लिए मिल रही है। वो इसमें ब्लैक कलर के आउटफिट में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही हैं। वो अपनी नेचुरल ब्यूटी को भी फ्लॉन्ट कर रही हैं। फोटोज में उनके चेहरे की चमक और खुशी को देखकर साफ जाहिर हो रहा है कि वो पहले बच्चे के वेलकम के लिए एक्साइटेड हैं।

न्यूज 18 की खबर के मुताबिक, दीपिका पादुकोण 28 सिंतबर को मां बनेंगी। उनकी डिलीवरी मुंबई में ही होगी। बताया गया है कि सब कुछ प्लान के मुताबिक हुआ, तो साउथ बॉम्बे में स्थित एक हॉस्पिटल में 28 सितंबर को बच्चा डिलीवर करेंगी।

मां बनने के बाद दीपिका पादुकोण अपने बच्चे संग टाइम बिताना चाहती हैं। जिसके लिए वो 5 महीने या इससे ज्यादा का ब्रेक ले सकती हैं। बताया जा रहा है कि दीपिका ने काफी पहले ही इस ब्रेक के लिए अप्लाई कर लिया था, मगर इस दौरान वर्क कमिटमेंट्स के चलते उन्होंने 'सिंघम अगेन' की शूटिंग पूरी की। वो मार्च 2025 तक ब्रेक पर रहेंगी।

दीपिका की अपकमिंग फिल्म की बात करें, तो वो अजय देवगन की सिंघम अगेन में दिखाई देंगी। जिसके क्लाइमेंस को लेकर काफी बज बना हुआ है। इस साल जनवरी में ऋतिक रोशन के साथ उनकी मूवी 'फाइटर' रिलीज हुई थी। वहीं वो कल्कि में मां के रोल में नजर आईं थीं।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को अपने बच्चे का जितना इंतजार है, फैंस भी उसी बेसब्री से आने वाले बच्चे के इंतजार में हैं। दीपिका पादुकोण के फोटोशूट को देखकर फैंस काफी खुशी जाहिर कर रहे हैं।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025