Greater Noida: ग्रेटर नोएडा का जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट कहा जाता है। लेकिन जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास के रन्हेरा गांव में बाढ़ जैसी स्थिती बन गई है। जहां पर लोगों के घरों के अंदर तक पानी घुस चुका है।
500 घरों के अंदर घुसा पानी!
लगातार बारिश की वजह से ग्रेटर नोएडा के रन्हेरा गांव के लोगों के घरों के अंदर पानी घुस गया है। जिससे ग्रामीण परेशान हैं। गांव के करीब 500 से ज्यादा घरों के अंदर पानी घुस चुका है। वहीं, निवासियों के साथ ही पशुओं को बांधने की जगह को लेकर भी समस्या हो रही है। जिसके चलते पशुओं को सरकारी स्कूल में बांधा गया है।
बीते 10 दिनों से परेशान हैं ग्रामीण
ये समस्या पिछले करीब 10 दिन से लोगों की मुसीबत का कारण बनी हुई है। पानी भरने की वजह से गंदगी और बदबू से तमाम तरह की बीमारियां भी पनप रही हैं। इतने समय से समस्या होने के बाद भी प्रशासन की तरफ से किसी प्रकार की मदद न मिलने पर ग्रामीण बेहद नाराज हैं। बाढ़ के इन हालातों ने यमुना प्राधिकरण के द्वारा किए गए तमाम दावों की पोल खोल दी है।
स्कूल नहीं जा रहे बच्चे
बाढ़ जैसी स्थिती होने की वजह से बच्चे स्कूल जाने में असमर्थ हैं। वहीं, गामीण बाढ़ के बीच कमर कर भरे पानी में चलकर अपना गुजारा कर रहे हैं। गांव के कई मकानों में बुरी तरह से सीलन की स्थिती भी हो गई है। जिससे को मकान कभी भी गिर सकते हैं।
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र के रन्हेरा गांव में बाढ़ जैसी स्थिती बन गई है। बीते दिनों हुई बारिश के चलते पानी न सिर्फ सड़कों को डुबा चुका है, बल्कि लोगों के घरों के अंदर भी जा घुसा है। ब्लॉकेज की समस्या के चलते उत्पन्न हुई इस दिक्कत से लोग बहुत परेशान हैं।
घरों में घुसा बरसात का पानी
तेज बारिश के बाद नहर-नाले में ब्लॉकेज की वजह से पानी सड़कों के बाद लोगों के घरों में घुस गया है। रन्हेरा गांव के ग्रामीण इस समस्या से बेहद परेशान हैं। निवासियों का कहना है कि प्रशासन की तरफ से जानबूझकर मदद नही की जा रही है। ताकि लोग वहां से विस्थापित हो जाएं।
पानी में डूबी सड़कें, लोग हुए बेहाल
रन्हेरा गांव की तमाम सड़कें पानी में डूब गई हैं। चारों ओर सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है। ऐसे में ग्रामीणों के बच्चें स्कूल भी नहीं जा रहे हैं। साथ ही तमाम तरह की कठिनाइयों के सामना करना पड़ है। जिसमें गंदगी मेन समस्या है। पानी भरने से बदबू और गंदगी पूरे गांव में फैल गई है। जिससे तमाम बीमारियां भी पनप नहीं हैं।
गांव के घरों में आई दरार
पानी भरने की वजह से गांव की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से खराब हो गई है। लगातार पानी की वजह से कई मकानों में दरार आ गई है। वहीं, कुछ घर ऐसी हालात में आ गए हैं, जो कभी भी गिर सकते हैं। साथ ही ग्रामीणों की फसल भी हुई बर्बाद हो रही है। अब परेशान होकर ग्रामीण दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग भी कर रहे हैं।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025