Greater Noida: थाना बीटा-2 पुलिस ने गैंगस्टर रणदीप भाटी गैंग के 25-25 हजार इनामी वांछित दो शार्प शूटर गिरफ्तार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गोपनीय सूचना व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से शिवम व अजय कुमार त्रिपाठी को अल्फा गोल चक्कर शौचालय के पास गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 1 पिस्टल, 2 कारतूस, 1 तमंचा बरामद हुआ है।
साथियों के साथ मिलकर सिंगा पंडित पर किया था जानलेवा हमला
ग्रेटर नोएडा एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि दोनों अभियुक्त गैंगस्टर रणदीप भाटी गैंग के शार्प शूटर हैं। इन्होंने 3 नवंबर 2022 की शाम को सुनील उर्फ रोपी, हरीपाल व अश्वनी उर्फ रिन्कू, सचिन व अन्य साथियों के साथ मिलकर आईकोन अपार्टमेन्ट तिराहे के पास दो गाड़ियो में सवार होकर गैंगस्टर रणदीप भाटी के कहने पर संचित शर्मा उर्फ सिन्गा पंडित के साथ लाठी/डन्डो व लोहे की रॉड से हमला किया था। हमला कर सिंगा पंडित को घायल अवस्था में छोड़कर अपनी-अपनी गाड़ियों से भाग गये थे। घटना के सम्बन्ध में थाना बीटा-2 पर केस दर्ज किया था।
ग्रेटर नोएडा के थाना इकोटेक-1 की पुलिस और स्वाट टीम को संयुक्त रूप से एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस और स्वाट टीम ने मिलकर कुख्यात बदमाश माफिया रणदीप भाटी गैंग के सक्रिय सदस्य मनोज उर्फ गुड्डू रिठौरी को मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। मनोज उर्फ गुड्डू बदमाश का नाम माफिया वाली लिस्ट में था और उसकी गिरफ्तारी पुलिस की एक कामयाबी मानी जा रही है।
मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से बदमाश घायल
ग्रेटर नोएडा डीसीपी साद मियां खान ने जानकारी देते हुए बताया कि आज स्वाट टीम गौतमबुद्धनगर व थाना इकोटेक-1 पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से विनोद भाटी गोलचक्कर पर चेकिंग की जा रही थी तभी सामने से आ रही एक वर्ना गाड़ी को रोकने का इशारा किया गया। लेकिन वर्ना सवार व्यक्ति ने गाड़ी नहीं रोकी और सामने से दूसरी टीम को आते देख पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुये गाड़ी से उतरकर सिरसा गोलचक्कर से डाढा गोलचक्कर जाने वाले सर्विस रोड पर भागने लगा। वहीं इस दौरान पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगने के कारण वह घायल हो गया। बदमाश की पहचान शासन द्वारा चिन्हित माफिया रणदीप भाटी गैंग का सक्रिय सदस्य मनोज उर्फ गुड्डू रिठौरी पुत्र सुरेंद्र निवासी ग्राम रिठौरी, थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है।
बदमाश पर गैंगस्टर, हत्या का प्रयास, रंगदारी मांगने जैसे संगीन मुकदमे दर्ज
पुलिस ने घायल बदमाश के कब्जे से एक पिस्टल .32 बोर मय 2 जिन्दा, 2 खोखा कारतूस .32 बोर कारतूस, घटना में प्रयुक्त एक वर्ना कार बरामद हुई है। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व से गैंगस्टर, हत्या का प्रयास व रंगदारी मांगने जैसे संगीन मुकदमे दर्ज है। आरोपी के आपराधिक इतिहास व अन्य जानकारी की जा रही है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025