Greater Noida: महिला कर्मचारी की मौत से गुस्साए अन्य कर्मचारियों ने कंपनी में जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ की। आरोप है कि थाना कासना क्षेत्र की साइड 5 स्थित कम्पनी के सुपरवाइजर ने महिला कर्मचारी को प्रताड़ित करता था, जिससे उसकी मौत हो गई। बता दें कि राजलक्ष्मी कंपनी की महिला कर्मचारी की घर पर मौत हो गई है।

भारी पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद
बताया जा रहा है कि कंपनी के सुपरवाइजर से महिला कर्मचारी की नोकझोंक हुई थी, जिससे डिप्रेशन में आकर मौत हुई है। नाराज कर्मचारियों ने कंपनी में तोड़फोड़ की। कंपनी के कर्मचारियों ने सुपरवाइजर पर महिला को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। कर्मचारियों ने महिला के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है। मुआवजे की मांग को लेकर कर्मचारियों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर भारी पुलिस फोर्स मोके पर पहुंच गई है और वर्करों को समझा रही है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025