Noida: उत्तर प्रदेश में मौसम ने अपना पूरा जोर लगाया हुआ है। अलग-अलग हिस्सों में जमकर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने कई जगहों पर भारी बरसात की चेतावनी जारी की है। ऐसे में नोएडा में बारिश हो रही है। जिससे कई जगहों पर जलभराव हो गया है।गौतमबुद्ध नगर में अत्यधिक वर्षा के चलते जल भराव की स्थिति पर डीएम मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में जिला प्रशासन के अधिकारी निरंतर नजर बनाए हुए हैं।
जेवर कई गांवों में भरा पानी
तहसील जेवर के ग्राम रन्हैरा में वर्षा के कारण उत्पन्न हुई जल भराव की स्थिति का विधायक धीरेंद्र सिंह एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को निरंतर स्थिति पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए। तहसील, सिंचाई और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों को फील्ड में रहने के लिए निर्देशित किया गया है। सिंचाई विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों को जब तक जल भराव की स्थिति कम नहीं हो जाती तब तक फील्ड में रहने के लिए निर्देशित किया गया है। साथ ही सिंचाई विभाग और लोक निर्माण विभाग को नालों को सफाई करने के लिए निर्देशित किया गया। जल भराव से प्रभावित लोगों को खाद्यान्न राहत सामग्री वितरित की गई।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025