Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में रेलवे ट्रैक पर मासूम बच्चे का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा । बच्चे के शरीर पर चोट के निशान थे। ट्रेन से गिरकर बच्चों की मौत की आशंका जताई जा रही है।
अजायपुर रेलवे स्टेशन पास मिला शव
जानकारी के मुताबिक दादरी थाना पुलिस को सोमवार शाम को सूचना मिली कि अजायपुर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात मासूम बच्चे का शव पड़ा है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास मौजूद लोगों से मृतक बच्चे की पहचान करने की कोशिश की। लेकिन मृतक बच्चे की पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस की मानें तो बच्चों के शरीर पर चोट के निशान थे। प्रथम दृष्टया बच्चे की ट्रेन से गिरकर मौत की हुई है। फिलहाल बच्चे की शिनाख्त करने में पुलिस जुटी हुई है।
Greater Noida: जारचा थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। पाटड़ी गांव के पास NTPC रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे रेलवे के संविदा कर्मचारी की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल में जुट गई है। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही आसपास इलाके में हड़कंप मच गया।
संविदा कर्मचारियों की मौत से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित होकर नारेबाजी की और उचित मुआवजे की मांग की। भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद है।
Noida: कड़ाके की ठंड में कोहरे का असर ट्रेनों के संचालन पर दिख रहा है। इसलिए सुरक्षा के लिहाज से रेलवे ने कुछ ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। वहीं, कुछ गाड़ियों के फेरों में कमी कर दी है। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है।
इन ट्रेनों का संचालन किया गया बंद
उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि रेलवे ने आनंद विहार टर्मिनल से- सीतामढ़ी जाने वाले लिच्छवी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या-14005- 06), बलिया-आनंद विहार टर्मिनल साप्ताहिक एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या- 04055-56) 29 फरवरी तक निरस्त रहेंगी। इसी तरह दिल्ली-आजमगढ़ कैफियात एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या- 12226) बुधवार एवं शनिवार और आजमगढ़-दिल्ली कैफियात एक्सप्रेस गाड़ी संख्या-12225) बृहस्पतिवार एवं रविवार को निरस्त रहेंगी। मऊ- आनंदविहार एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या- 15025) मंगलवार, आनंद विहार- मऊ एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या- 15026) शुक्रवार को रद रहेगी।
Lucknow: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली से रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल शिलान्यास किया । अमृत स्टेशन योजना के तहत कुल 554 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास एवं 1500 रोड, ओवरब्रिज, अंडरपास स्टेशनों का होगा कायाकल्प। जिसका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली से किया वर्चुअल शिलान्यास। इसी कड़ी में लखनऊ स्थित गोमती नगर रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम में शामिल होने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी व सांसद बृजलाल समेत कई बीजेपी नेता शामिल हुए।
इस दौरान रक्षा मंत्री ने कहा कि लखनऊ में आज आठ परियोजनाओं का या तो शिलान्यास हो रहा है या लोकार्पण हो रहा है, इसीलिए मैंने अपने व्यस्ततम कार्यक्रम में आज लखनऊ का सांसद होने के नाते समय निकाला है और मैं यहां पर पहुंचा हूं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गोमती नगर रेलवे स्टेशन के पुनरविकास से काफी खुश हैं। उन्हें खुशी इस बात की है कि उनके सांसद रहते यह काम संपन्न हुआ है। उन्होंने सभी अधिकारियों को इसके लिए बधाई दी है। उन्होंने मजदूरों को भी धन्यवाद ज्ञापित किया है कि उनके खून पसीने से ही गोमती नगर रेलवे स्टेशन का निर्माण संपन्न हुआ है।
लखनऊ में जल्द होगा जाएगा रिंग रोड का लोकार्पण
राजनाथ सिंह ने कहा कि लखनऊ में दो फ्लाईओवर पर काम चल रहा है। 8 और 9 फ्लाईओवर और नए हैं जिन पर काम शुरू होगा। रिंग रोड का भी निरीक्षण मैंने किया है, उसकी प्रोग्रेस अच्छी है विलंब हुआ है, देरी हुई है लेकिन उसका अवलोकन करने के बाद मैं सहज रूप से इस नतीजे पर पहुंचा हूं कि आगामी तीन-चार दिनों के अंदर उसका काम पूरा हो जाएगा। इस मार्च के दूसरे सप्ताह में जब देश के प्रधानमंत्री देश की सारी परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे, उसमें लखनऊ के रिंग रोड का लोकार्पण हो जाएगा। हिंदुस्तान के किसी भी राज्य से कोई लखनऊ आना चाहेगा, उसे शहर में आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। लखनऊ से बाहर किसी भी दिशा में जाना है, बाहर बाहर ही निकल सकेगा।
लखनऊ की धरती पर बन रही मिसाइल
रक्षा मंत्री ने कहा कि मैं यह भी बताना चाहूंगा कि अब लखनऊ की धरती पर मिसाइल बन रही है। दूसरे सप्ताह में इसका भी लोकार्पण जरूर हो जाएगा। मैं नहीं चाहता हूं कि दुश्मनों पर कभी मिसाइल चलाने की जरूरत पड़े, लेकिन देश की सुरक्षा के लिए यह जरूरी है इसलिए इसका निर्माण लखनऊ में शुरू हुआ है। पूरा काम होने में साल 2026 तक का समय है लेकिन इसका लोकार्पण मार्च के दूसरे सप्ताह में हो जाएगा।
Noida: जीएल बजाज इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैंनेजमेंट में एमएसएमई भारत सरकार द्वारा आयोजित दो दिवसीय विक्रेता विकास कार्यक्रम में आज दूसरे दिन उद्यमियों को विभिन्न क्षेत्रों में समाधानों के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इस सेमिनार में विभिन्न अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में व्याख्यान दिया। कार्यक्रम में भारतीय रेल निगम लिमिटेड के उप-महाप्रबंधक कौशल कुमार सिन्हा ने 'आईओसीएल' के संभावित वेंडर बनने के पात्रता मानदंडों पर प्रस्तुति दी।
संभावित वेंडर बनने की पात्रता मानदंडों पर चर्चा
रेलवे (इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड) के सिविल कॉन्ट्रैक्ट्स सेल के डीजीएम हिमांशु सागर ने 'आईआरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड' के संभावित वेंडर बनने की पात्रता मानदंडों पर चर्चा की। वेंचर कैपिटल फंड के निदेशक सरवाण कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड पर विवरण प्रस्तुत किया। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) के दूसरे संयुक्त महानिरीक्षक महेंद्र सिंह ने 'बीएसएफ' के संभावित वेंडर बनने के पात्रता मानदंडों पर प्रस्तुति की और अंत में सरकारी ई-मार्केट (रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया) पर अमरेंद्र महतो और अनामिका श्रीवास्तव ने प्रस्तुति दी।
वेंडर पंजीकरण के बारे में विवरण के बारे में बताया
दिन के दूसरे सत्र में एनएसआईसी लिमिटेड के सीनियर ब्रांच मैनेजर वाई.के. शर्मा और ओपेंदर शर्मा ने एमएसएमई क्षेत्र के लिए 'एनएसआईसी' की योजनाओं पर विस्तृत रूप से विवरण प्रस्तुत किया। एनएसआईसी की मैनेजर निष्ठा कक्कड़ ने 'एससी/एसटी हब योजना' पर चर्चा की। भारतीय तेल निगम लिमिटेड के जनरल मैनेजर अंकित बंसल, प्रबंधक आईओसीएल और आईओसीएल के एसिस्टेंट मैनेजर देवांश जौहरी ने खरीद प्रक्रिया और वेंडर पंजीकरण के बारे में विवरण के बारे में बताया। भारत सरकार के उद्यम आयुक्त अनिल कुमार ने 'राज्य सरकार की योजनाएं (यूपी)' पर प्रस्तुति दी।
वित्तीय सहायता योजनाओं के बारे में दी जानकारी
सीआईडीआई के सीनियर जनरल मैनेजर सुनील कुमार विभूति ने एमएसएमई क्षेत्र के लिए 'सिडबी' की वित्तीय सहायता योजनाओं पर विवरण प्रस्तुत किया और अंत में एमएसएमई-डीएफओ के सहायक निदेशक-ग्रेड-1 सुनील कुमार ने एमएसएमई क्षेत्र की योजनाओं पर चर्चा की। आथिति एमएसएमई दिल्ली के जाइंट डायरेक्टर डॉ. आर के भारतीं ने कहा यह सेमिनार उत्तर प्रदेश के उद्यमियों के लिए बड़ा महत्वपूर्ण मंच है, जो सरकारी योजनाओं के लाभों को समझ को प्रदान करेगा।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
जीएलबीआईटीएम की ओर से डॉ. महावीर सिंह नारुका और डॉ. नरेश कुमार, रवि रंजन,इंडस्ट्री एसोसिएशन की ओर से अमित उपाध्याय, एनएसआईसी नॉएडा की ओर से वाई के शर्मा ने सभी अथितियों का स्वागत किया। जीएल बजाज सेंटर फॉर रिसर्च एंड इंक्यूवेशन , ग्रेटर नॉएडा के जनरल मैनेजर डॉ. पी एस पाण्डे और नरेंद्र सोम ने कार्यक्रम के प्रतिभागियों को धन्यवाद देकर समापन किया।
नोएडा से एक बार फिर से डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। जहां पर रेलवे के रिटायर जीएम को 24 घंटो तक डिजिटल अरेस्ट करके, उससे 52 लाख रुपए की ठगी की गई है। रिटायर जीएम से दाऊद के साथ कनेक्शन और मनी लांड्रिंग केस में फसाने के नाम पर ये ठगी की गई है।
वीडियो कॉल पर दिखे साइबर ठग पुलिस वर्दी मे थे
नोएडा से एक बार फिर से डिजिटल अरेस्ट करके लाखों उड़ाने का मामला सामने आया है। रेलवे से रिटायर प्रमोद कुमार, जोकि सेक्टर 76 के रहने वाले हैं। उन्होंने साइबर क्राइम थाने मे FIR दर्ज कराई है। दायर एफआईआर में बताया गया है कि उनकी इन ठगों से वीडियो कॉल के जरिए बात हुई थी, वीडियो कॉल के दौरान साइबर ठग पुलिस की वर्दी मे मौजूद थे।
साइबर जलसाजो ने रेलवे जीएम को सोने तक नहीं दिया गया
इस बार के मामले में दायर एफआई के मुताबकि, इन डिजिटल ठगों ने ताईबान भेजे जाने वाले कोरियर मे ड्रग्स, 4 पासपोर्ट, तीन क्रेडिट कार्ड और कुछ कपड़े होने और दाऊद इब्राहिम से संबंध होने और मनी लांड्रिंग केस में फसाने की धमकी देकर ठगी की है।
लगातार आ रहे डिटिटल अरेस्ट के मामले
इन दिनों लगातार डिजिटल अरेस्ट करने के मामले सामने आ रहे हैं। हाल ही में महज दो दिन पहले रिटायर मेजर जनरल से 37 लाख रुपए ठगे थे। उस केस में भी कोरियर में ड्रग्स की बात की थी। तब पुलिस ने बताया था कि इन दिनों नाइजीरियन ग्रुप एक्टिव हो गए हैं। जिसके बाद से लगातार ये मामले सामने आ रहे है। इसमें ये डिजिटल ठग रिटायर अधिकारियों, डाक्टरों और इंजीनियरों को निशाना बना रहे है।
इस साल आ चुके 6 मामले सामने
जानकारी के मुताबिक, इस साल 6 डिजिटल ठगी के मामले सामने आ चुके हैं, जिनसे करोड़ 70 लाख रुपए ठगे गए हैं। ये लोग खुद को पुलिस और इनकम टेक्स अधिकारी बता कर आरोपी को अपने अंडर लेते हैं। इसके बाद ड्रग्स से लेकर दाऊद कनेक्शन की बात कहते हैं। अब आपको इस साल के 6 मामलों के बारे में बताते हैं...
फ़रवरी मे युवती को डिजिटल अरेस्ट कर 11 लाख की ठगी..
मार्च मे महिला इंजीनियर को 8 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट कर 3.75 लाख ठगे
अप्रैल मे बहुराष्ट्रीय कंपनी के सीनियर अधिकारी को मनी लोडिंग केस में फसाने के नाम पर 22 लाख की ठगी
10 मई मे महिला डॉक्टर को डिजिटल अरेस्ट कर 45 लाख की ठगी
14 मई को सेवानिवृत मेजर जनरल को डिजिटल अरेस्ट पर 37 लाख ठगे
15 मई को सेवानिवृत रेलवे जीएम को 24 घंटो तक डिजिटल अरेस्ट कर 52 लाख ठगे
ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में अधिग्रहण की जमीन को कब्जे में लेकर बोड़ाकी रेलवे जंक्शन का काम शुरु कराने के लिए जिला प्रशासन की टीम शुक्रवार को रामगढ़ पहुंची। जहां अधिकारियों द्वारा बताया गया कि किसानों से अधिग्रहण और कार्यवाही पूरी हो गई थी, लेकिन जिस वजह से काम रुक गया था, उसे पूरा कराने के टीम मौके पर पहुंची है।
बोड़ाकी रेलवे जंक्शन बनाने की तैयारी हुई शुरू
जानकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा में अधिग्रहण जमीन को कब्जे में लेकर बोड़ाकी रेलवे जंक्शन को बनाने की तैयारी हुई शुरू हो गई है। रेलवे जंक्शन का जो काम अधूरा था, उसे अब तेजी से पूरा कराया जा रहा है। अधिग्रहण की गई जमीन पर एशिया का नंबर वन रेलवे जंक्शन व कॉरिडोर बनकर तैयार होगा।
जमीन कब्जे के समय पुलिस के साथ कमांडो भी रहे मौजूद
रुके हुए काम को पूरा कराने के लिए रामगढ़ में जमीन कब्जे के दौरान भारी संख्या में पुलिसबल के साथ ही कमांड़ो भी मौजूद रहे। साथ ही मौके पर एडीसीपी, एसडीएम, एसीपी तहसीलदार कई थाना प्रभारी भी मौजूद थे। अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि किसानों से अधिग्रहण हो चुका था, सारी कार्यवाही भी पूरी की जा चुकी है। जो कनेक्टिवी रुक गई थी, उसे पूरा कराने के लिए हम यहां पर हैं। जल्द से जल्द काम पूरा होगा।
भारतीय रेलवे ने नए साल में बड़ी योजना लागू करने का प्लान तैयार कर लिया है। रेलवे आने वाले दिनों में वेटिंग टिकट को सख्ती से खत्म करने जा रहा है। इसलिए यात्रियों को कंफर्म टिकट की शुरुआत का पहला चरण इसी साल दिसंबर या नए साल से शुरु हो जाएगा। शुरुआत दिनों में ये पांच चुनिंदा रुट्स पर 500 किमी दूरी के लिए सामान्य ट्रेनों में शुरू होगा। इनमें कंफर्म टिकट की उपलब्धता 90 फ़ीसदी तक सुनिश्चित हो जाएगी।
इस तरह एप करेगा काम
रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक, इस योजना को लागू करने के लिए रेलवे एक सुपर एप तैयार कर रहा है। आने वाले छह माह में यह एप काम करने लगेगा। इस एप में जैसे ही यात्री चयनित रुट्स पर सफर के लिए अपना विवरण डालेंगे, वैसे उन्हें ट्रेनों में कितनी सीट खाली और कितनी भरी हुई है। इसका पूरा डेट नजर आएगा। इसके बाद वे अपनी सीट चयन कर सकेंगे। रेलवे इन सभी चुनिंदा ट्रेक पर यात्रियों को कंफर्म सीट देने के लिए उक्त रुट्स पर चलने वाली मुख्य या पॉपुलर ट्रेनों के अलावा एक घंटे के अंतराल में दूसरी ट्रेन भी चलाएगा। ताकि इसमें भी यात्रियों को कंफर्म टिकट मिल सके। इस ट्रेन के डिब्बे वेटिंग टिकट वालों की श्रेणी के आधार पर होंगे। अगर स्लीपर वेटिंग ज्यादा है, तो इस ट्रेन में उसी श्रेणी के डिब्बे लगाए जाएंगे।
अगर यात्रियों के पास स्लीपर का टिकट है और ट्रेन में एसी के डिब्बे ज्यादा है, तो ऐसे में यात्री टिकट के किराए का अंतर भरकर सफर कर सकेंगे। इसी वर्ष जनवरी में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि, हम रेलवे के लिए सुपर एप बनाने जा रहे हैं, जिसमें रेलवे से जुड़ी जितनी भी सुविधाएं हैं। जैसे आपको देखना है कि कौन सी ट्रेन कहां से कहां जा रही है, टिकट लेना हो, रिजर्व या अनरिजर्व हो। रिजर्व हो तो आईआरसीटीसी का उपयोग करके और अनरिजर्व हो तो लाइन में लगना ना पड़े। इन्हीं सभी बातों को ध्यान में रखकर एक सुपर एप बनाने जा रहे हैं। इससे आपकी जिंदगी में रेलवे का एक नया एक्सपीरियंस हो।
उत्तर रेलवे ने लखनऊ डिवीजन के 8 रेलवे स्टेशनों के नाम बदले दिए हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने रेलवे मंत्री को पत्र लिखककर अमेठी के रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने की मांग की थी। जिसके बाद उत्तर रेलवे अमेठी जिले में पड़ने वाले स्टेशनों के नाम बदले हैं। इनमें से कुछ स्टेशन शहीदों तो कुछ धार्मिक स्थलों के नाम रखे गए हैं।
फुर्सतगंज बना तपेश्वर धाम
फुर्सतगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर तपेश्वर धाम, वारिसगंज हाल्ट स्टेशन का नाम अमर शहीद भाले सुल्तान, अकबरगंज स्टेशन का नाम मां अहोरवा भवानी धाम, निहालगढ़ स्टेशन का नाम अब महाराजा बिजली पासी होगा। इसी तरह बनी रेलवे स्टेशन का नाम स्वामी परमहंस, मिश्रौली स्टेशन का नाम मां कालिकन धाम, जायस स्टेशन का नाम गुरु गोरखनाथ धाम और कासिमपुर हाल्ट स्टेशन का नाम जायस सिटी होगा।
स्मृति ईरानी ने की थी पहल
बता दें कि पिछले साल पूर्व केंद्रीय मंत्री और अमेठी सांसद स्मृति ईरानी ने गृह मंत्री और रेल मंत्री को पत्र लिखकर आठ रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने का अनुरोध किया था। जिनमें मिश्रौली, जायस, बनी, कासिमपुर हॉल्ट, फुरसतगंज, मिसरौली, निहालगढ़, अकबरगंज और वारिसगंज रेलवे स्टेशन शामिल थे। पूर्व सांसद के इस प्रयास को जनता ने भी खूब सराहा था। स्मृति ईरानी की पहल के बाद अब स्टेशनों के नाम बदले गए हैं।
कानपुर के बाद अब राजस्थान के अजमेर में ट्रेन को पलटाने की कोशिश की गई। अजमेर के सराधना और बांगड़ ग्राम रेलवे स्टेशन के बीच 2 जगहों पर सीमेंट के 70 किलो वजनी ब्लॉक रखे गए थे। गनीमत रही कि ट्रेन इन्हें तोड़ते हुए आगे निकल गई और हादसा टल गया। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन (डीएफसीसी) कर्मचारी रवि बुंदेला और विश्वजीत दास ने मांगलियावास थानें अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। राजस्थान में ट्रेन को बेपटरी करने की यह साजिश तीसरी बार रची गई है।
दो जगह रखे गए थे ब्लॉक
दर्ज एफआईआर के अनुसार, 8 सितंबर की रात 10:36 बजे सूचना मिली कि फुलेरा से अहमदाबाद मार्ग पर ट्रैक पर सीमेंट का ब्लॉक रखा हुआ है। इसके बाद डीएफसीसी और रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) ने मिलकर सराधना से बांगड़ ग्राम स्टेशन तक पेट्रोलिंग की। इस दौरान स्थिति सामान्य पाई गई। मौके पर सीमेंट का ब्लॉक टूटकर गिरा हुआ था। एक किमी आगे एक और ब्लॉक टूटकर साइड में रखा हुआ था। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025