दिल्ली में 25 मई को मतदान होना है। जिसका शोर आज शाम 6 बजे थम गया। वहीं प्रचार के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार को दिल्ली पहुंचे थे। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली मेट्रो में सफर किया। उन्होंने लोगों से उनका हाल-चाल लिया। राहुल ने दिल्ली के दिलशाद गार्डन में जनसभा की। राहुल गांधी ने पार्टी उम्मीदवार कन्हैया कुमार के समर्थन में लोगों को संबोधित किया। जहां उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। आपको बता दें कि राहुल गांधी रायबरेली और वायनाड से सांसद प्रत्याशी हैं।
'भाजपा में संविधान बदलने की हिम्मत नहीं'
इस दौरान राहुल गांधी ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि 'भाजपा हमेशा संविधान को फाड़कर फेंक देना चाहती है। उन्होंने न तो भारतीय संविधान और न ही भारतीय ध्वज को कभी स्वीकार किया। इस चुनाव में आखिरकार उन्होंने स्वीकार कर ही लिया है कि वे इसे बदलना चाहते हैं.' इसके आगे कांग्रेस नेता ने कहा,'इस चुनाव में लड़ाई भारतीय संविधान की रक्षा के लिए है. यह महज एक किताब नहीं है, हमारा संविधान गांधी, अंबेडकर और नेहरू जी की हजारों साल की वैचारिक विरासत को समेटे हुए है। अगर भाजपा ने संविधान बदलने की कोशिश की तो उसे विपक्ष और देश के करोड़ों लोगों का सामना करना पड़ेगा। मैं भाजपा को बताना चाहता हूं कि आपमें संविधान बदलने की हिम्मत नहीं है। अगर आप ऐसा करने का प्रयास करेंगे, तो आपको हमारा और भारत की जनता का सामना करना होगा।'
दिल्ली मेट्रो के सफर का राहुल गांधी ने उठाया लुत्फ
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को दिल्ली मेट्रो में सफर किया। असल में गुरुवार के प्रचार का अंतिम दिन था। ऐसे में राहुल गांधी ने यहां चुनाव प्रचार में सारी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस नेता ने X पर पोस्ट लिखकर मेट्रो में ट्रेवल की जानकारी दी। उन्होंने लिखा 'मेट्रो यात्रा, दिल्ली के दिलवालों के साथ। साथी यात्रियों से मिल कर उनका हाल चाल पूछा - मुझे खुशी होती है यह देख कर कि दिल्ली में मेट्रो बनाने की पहल जनमानस के यातायात के लिए इतनी सुविधाजनक साबित हुई है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025