Vranasi: एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी 12 जुलाई को राधिका मरचेंट के साथ होने जा रही है। इसी को लेकर मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी सोमवार देर शाम काशी पहुंचकर बाबा विश्वनाथ को कार्ड अर्पित किया। नीता अंबानी ने जो कार्ड बाबा विश्वनाथ को कार्ड अर्पित किया है। इसका एक पन्ना कुछ दिन पहले वायरल हो गया था। यह कार्ड अपने आप में बहुत खास है।
मां अन्नपूर्णा मंदिर में निमंत्रण पत्र अर्पित किया
श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन के बाद नीता अंबानी ने माता विशालाक्षी शक्ति पीठ एवं मां अन्नपूर्णा मंदिर में भी शादी का निमंत्रण पत्र माता के चरणो में अर्पित कराया गया. अंबानी परिवार द्वारा दान स्वरूप श्री काशी विश्वनाथ धाम में एक करोड़ 51 लाख तथा माता अन्नपूर्णा मंदिर में एक करोड़ रुपए की धनराशि भेंट की गई.

शादी के कार्ड की ये है खासियत
नीता अंबानी द्वाराबाबा विश्वनाथ को अर्पित किया गया कार्ड चारों तरफ से सोने से कवर्ड है. इस कार्ड में मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, ईशा अंबानी से लेकर श्लोका अंबानी और परिवार के अन्य सदस्यों का नाम और 12 जुलाई से पहले शुरू होने वाले तीन दिनों के आयोजन का पूरा शेड्यूल है. नीता अंबानी की तरफ से बाबा विश्वनाथ को जो कार्ड अर्पित किया गया है वह दो हिस्सों में है। एक हिस्से में कार्ड की पूरी डिटेल और बाबा विश्वनाथ को अर्पित किए गए कार्ड में पूरी जानकारी उपलब्ध है। आयोजन से जुड़ी हुई जबकि दूसरे हिस्से में माता अन्नपूर्णा, माता दुर्गा, शंकर, पार्वती, गणेश और राधा कृष्ण की छोटी-छोटी मूर्तियां हैं जो गोल्ड प्लेटेड हैं. स्वर्ण मूर्तियों में ओम नमः शिवाय का म्यूजिकल मंत्र भी उच्चारण हो रहा था.
अनंत अबानी की शादी का शेड्यूल
अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट के शादी के कार्ड की बात करें तो 12 जुलाई से शुरू होने वाला आयोजन 14 जुलाई तक चलने वाला है. कार्ड में लिखित डिटेल के मुताबिक 12 जुलाई को विवाह सेरेमनी की शुरुआत होगी और इसके बाद इंडियन ट्रेडिशनल ड्रेस कोड के साथ 13 जुलाई को आशीर्वाद सेरेमनी का कार्यक्रम रखा गया है. इसमें इंडियन फॉर्मल ड्रेस कोड रहेगा और मंगल उसको और वेडिंग रिसेप्शन के साथ 14 जुलाई को मेहमानों को इंडियन चिक ड्रेस कोड के साथ एक अलग ही आयोजन में शामिल होने का मौका मिलेगा।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025