लोकसभा का चुनावी रण तैयार हो चुका है। 19 अप्रैल से शुरू हो रहे लोकसभा चुनाव 2024 के लिए हर पार्टी ने अपनी कमर कस ली है। 7 चरणों में होने वाले आम चुनावों के लिए प्रत्याशियों के नामांकन प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ ढोल-नगाड़ों की थाप पर लोगों का अभिवादन स्वीकारते हुए नामांकन कर रहे हैं। बीजेपी से महेश शर्मा, सपा-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार महेंद्र नागर हैं तो बसपा ने राजेंद्र सोलंकी को मैदान में उतारा है। वहीं गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट की तीनों पार्टियों के प्रत्याशी धरातल यानी फील्ड पर तो खूब जोर शोर से लोगों से समर्थन मांग रहे हैं लेकिन ये सोशल मीडिया का युग है। क्या सोशल मीडिया पर भी इन प्रत्याशियों की पकड़ इतनी ही मजबूत है आइए जानते हैं।
डॉ. महेश शर्मा सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर काफी एक्टिव
बीजेपी प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा की बात करें तो इनके फेसबुक अकाउंट में 2 मिलियन फॉलोवर हैं। साथ ही इनका फेसबुक अकाउंट हर मिनट अपडेट भी किया जाता है। इनके फेसबुक अकाउंट में इनके हर दिन की रैलियों की जानकारी होती है। साथ ही इनका फेसबुक अकाउंट जनसंपर्क और रैलियों की तस्वीरों से भरा पड़ा है। डॉ. महेश शर्मा बाकी प्रत्याशियों से ज्यादा सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। देखा जाए तो सोशल मीडिया पर डॉ. महेश शर्मा की अच्छी पकड़ है। वहीं बात करें सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी महेंद्र नागर की तो इनके फेसबुक अकाउंट में केवल 12 हजार फॉलोवर है। इनका फेसबुक पेज मार्च 2016 में बनाया गया था लेकिन फेसबुक पर महेंद्र नागर काफी एक्टिव नहीं हैं ये तो साफ है। वहीं बात करें बसपा प्रत्याशी राजेंद्र सोलंकी की तो फेसबुक पर ये बिल्कुल फिसड्डी हैं। जहां तक फ्रेंड्स की बात करें तो इनके फेसबुक पर 4.8Kफ्रेंड्स हैं और 11 फरवरी के बाद से इनका ये अकाउंट एक बार भी अपडेट नहीं हुआ है।
सोशल मीडिया एक्स पर भी डॉ. महेश शर्मा ने मारी बाजी
सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर वर्तमान में एक्स की बात करें तो डॉक्टर महेश शर्मा के एक्स पर 277.5K फॉलोवर हैं और इस अकाउंट को समय-समय पर अपडेट किया जाता है। जिससे प्रत्याशी की हर जानकारी जनता तक आसानी से पहुंच सके। देखा जाए तो यहां पर भी डॉक्टर महेश शर्मा ने बाजी मार ली है और बाकी दोनों प्रत्याशी इस रेस में उनसे काफी पीछे हैं। वहीं बात करें सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी महेंद्र नागर की तो इनके एक्स पर 2402 फॉलोवर हैं। इनका ये अकाउंट भी फेसबुक की तरह घंटों में अपडेट होता है। यहां पर भी महेंद्र नागर काफी एक्टिव नहीं हैं। वहीं बात करें बसपा प्रत्याशी राजेंद्र सोलंकी की तो इनका एक्स पर हाल फेसबुक से भी बुरा है। इन्होंने मार्च 2024 में ही एक्स पर अकाउंट बनाया है। इस अकाउंट पर इनके मात्र 202 फॉलोवर ही मौजूद हैं। वहीं इस अकाउंट का हाल इनके फेसबुक अकाउंट से बेहतर है इनका फेसबुक अकाउंट 11 फरवरी से अपडेट नहीं हुआ तो इस अकाउंट को 5 अप्रैल को आखिरी बार अपडेट किया गया है।
क्या सोशल मीडिया से दोस्ती दिला पाएगी डॉ. शर्मा को जीत
वहीं देखा जाए ये दौर ऐसा है जहां छोटे बच्चों से लेकर बड़ों सबके हाथ में और कुछ हो ना हो मोबाइल फोन जरूर मौजूद होता है। फॉलोवर के मामले में तो डॉक्टर महेश शर्मा हर प्लेटफॉर्म पर आगे हैं कहीं ऐसा ना हो कि बाकी प्रत्याशियों की सोशल मीडिया से बेरुखी इनकी हार का सबब बन जाए और महेश शर्मा जीत की हैट्रिक लगाते हुए दौड़ में सबसे आगे निकल जाएं।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025