भारत और इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा टेस्ट मैच रांची में खेला जा रहा है. जहां भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर आर अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है. उन्होंने एक ऐसी कामयाबी हासिल की जो इससे पहले किसी भी भारतीय को नहीं मिली थी. इंग्लैंड के खिलाफ कपिल देव और अनिल कुंबले को भी विकेट लेने के मामले में अश्विन ने पीछे छोड़ दिया है.
100 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने
भारतीय टीम के स्पिनर आर अश्विन ने एक और कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। भारत और इंग्लैंड के पिछले मुकाबले में जहां उन्होंने भारत की तरफ से सबसे तेज 500 टेस्ट विकेट लेने खिताब अपने नाम किया था तो वहीं अब रांची में इंग्लैंड के खिलाफ 100 विकेट लेने वाले अश्विन पहले गेंदबाज बन गए हैं। दोनों देशों के बीच खेले गए टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में अब वह दूसरे नंबर पर आ गए हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ लगाया विकटों का शतक
भारतीय टीम के चैंपियन स्पिनर आर अश्विन ने इंग्लैंड को जॉनी बेयरस्टो को lbw करने के साथ ही इंग्लैंड के खिलाफ विकटों का शतक जड़ दिया है। आर अश्विन इस टीम के खिलाफ टेस्ट में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय हैं। 23 टेस्ट में अश्विन ने अपने नाम यह 100 विकेट पूरे कर लिए हैं। इस दौरान अश्विन ने 55 रन देकर 6 विकेट लेकर बेस्ट गेंदबाजी का प्रदर्शन किया
सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बने
आपको बता दें आर अश्विन अब सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर दिग्गज भागवत चंद्रशेखर का नाम है। उन्होंने 23 मैचों में 95 विकेट झटके थे। महान गेंदबाज अनिल कुंबले ने 19 टेस्ट खेलकर इंग्लैंड के खिलाफ 92 विकेट अपने नाम किए थे। वहीं बिशन सिंह बेदी और कपिल देव के नाम इस टीम के खिलाफ टेस्ट में 85-85 विकेट हैं।
भारत और इंग्लैण्ड के बीच चल रही टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच धर्मशाला में खेला जा रहा है. वहीं टीम इंडिया में एक ऐसे खिलाड़ी भी हैं जिनकी निजी जिंदगी या यूं कह लें जिनकी लव स्टोरी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है. मतलब कि एक बार जिसके इश्क में गिरफ्तार हो गए उसे अपना जीवनसाथी बनाकर ही दम लिया. हम यहां किसी और की नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की बात कर रहे हैं.
प्रीति ने निभाया अश्विन का साथ
अश्विन धर्मशाला में इंग्लैंड के खिलाफ अपना 100वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं. अश्विन भारत के लिए 100 टेस्ट मैच खेलने वाले 14वें खिलाड़ी बन गए हैं. 100 टेस्ट मैचों के इस सफर में उनकी पत्नी प्रीति नारायण ने हर अच्छे और बुरे दौर में उनके साथ रहीं. वहीं आज के इस खास मौके पर भी अश्विन की पत्नी प्रीति नारायण धर्मशाला में मौजूद थीं. प्रीति को जब भी मौका मिलता है अश्विन को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम में मौजूद रहती है और अश्विन का हौसला बढ़ाती दिखाई देती हैं.
स्कूल टाइम से अश्विन का प्रीति पर था क्रश
अगर बात करे प्रीति नारायण और रविचंद्रन अश्विन के प्यार की तो ये तब से शुरू हो गया था जब दोनों स्कूल में पढ़ा करते थे। रविचंद्रन अश्विन और प्रीति नारायण एक ही स्कूल में पढ़ते थे। अश्विन और प्रीति 7वीं क्लास में एक दूसरे से पहली बार मिले थे। प्रीति को देखते ही अश्विन को पहली नजर में ही प्यार में हो गया था। जिसकी खबर पूरे स्कूल को थी कि अश्विन का प्रीति पर क्रश है लेकिन प्रीति भी मन ही मन उन्हें पसंद करने लगी थीं। इस बीच अश्विन को क्रिकेट के लिए स्कूल बदलना पड़ गया, लेकिन इसके बावजूद वह प्रीति से मिलने और बात करने का कोई ना कोई बहाना ढूंढ ही लेते थे। स्कूल खत्म हुआ और फिर कॉलेज। इस दौरान अश्विन का पूरा ध्यान क्रिकेट पर चला गया, जबकि प्रीति एक इवेंट कंपनी में काम करने लगी थी। इस दौरान जब भी दोनों को समय मिलता था तो वह एक दूसरे मिल लेते थे। हालांकि तब तक अश्विन ने प्रीति को प्रपोज नहीं किया था।
10 साल की दोस्ती के बाद किया प्यार का इजहार
समय बीतता गया अश्विन और प्रीति दोनों अपने-अपने काम व्यस्त हो गए थे। इस दौरान अश्विन को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में मौका मिला और प्रीति भी सीएसके के लिए सोशल मीडिया हैंडल संभालने का काम करती थी। फिर एक दिन अचानक दोनों की सीएसके के एक इवेंट मुलाकात हुई, लेकिन इस बार अश्विन ने मन बना लिया था कि वह प्रीति से अपने दिल की बात कह कर रहेंगे और उन्होंने 10 साल की दोस्ती के बाद प्यार का इजहार कर दिया।
अश्विन ने प्रीति को 2013 में बनाया जीवनसाथी
स्कूल की दोस्ती और फिर प्यार के बाद अश्विन ने साल 2013 में प्रीति से शादी रचा ली। अश्विन को लाइफ पार्टनर बनाने के बाद प्रीति ने बताया कि उन दोनों के बीच अभी भी दोस्ती वाला प्यार है। दोनों एक-दूसरे से खूब लड़ते भी हैं और प्यार भी करते हैं। प्रीति और अश्विन दो बेटियों के माता-पिता हैं। अश्विन की बड़ी बेटी नाम आखिरा है जिसका जन्म 2015 में हुआ था। वहीं उनकी दूसरी बेटी नाम अध्या है। प्रीति अक्सर अपनी दोनों बेटियों के साथ अश्विन का मैच देखने क्रिकेट स्टेडियम में आती रहती हैं।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025