भारत और इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा टेस्ट मैच रांची में खेला जा रहा है. जहां भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर आर अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है. उन्होंने एक ऐसी कामयाबी हासिल की जो इससे पहले किसी भी भारतीय को नहीं मिली थी. इंग्लैंड के खिलाफ कपिल देव और अनिल कुंबले को भी विकेट लेने के मामले में अश्विन ने पीछे छोड़ दिया है.
100 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने
भारतीय टीम के स्पिनर आर अश्विन ने एक और कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। भारत और इंग्लैंड के पिछले मुकाबले में जहां उन्होंने भारत की तरफ से सबसे तेज 500 टेस्ट विकेट लेने खिताब अपने नाम किया था तो वहीं अब रांची में इंग्लैंड के खिलाफ 100 विकेट लेने वाले अश्विन पहले गेंदबाज बन गए हैं। दोनों देशों के बीच खेले गए टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में अब वह दूसरे नंबर पर आ गए हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ लगाया विकटों का शतक
भारतीय टीम के चैंपियन स्पिनर आर अश्विन ने इंग्लैंड को जॉनी बेयरस्टो को lbw करने के साथ ही इंग्लैंड के खिलाफ विकटों का शतक जड़ दिया है। आर अश्विन इस टीम के खिलाफ टेस्ट में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय हैं। 23 टेस्ट में अश्विन ने अपने नाम यह 100 विकेट पूरे कर लिए हैं। इस दौरान अश्विन ने 55 रन देकर 6 विकेट लेकर बेस्ट गेंदबाजी का प्रदर्शन किया
सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बने
आपको बता दें आर अश्विन अब सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर दिग्गज भागवत चंद्रशेखर का नाम है। उन्होंने 23 मैचों में 95 विकेट झटके थे। महान गेंदबाज अनिल कुंबले ने 19 टेस्ट खेलकर इंग्लैंड के खिलाफ 92 विकेट अपने नाम किए थे। वहीं बिशन सिंह बेदी और कपिल देव के नाम इस टीम के खिलाफ टेस्ट में 85-85 विकेट हैं।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025