Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में एक अनोखा मामला सामने आया है। चलते हुए ट्रक में एक अजगर घुस गया। यह देख ट्रक चालक और परिचालक ट्रक रोक कर भाग नीचे उतर गये और पुलिस को सूचना दी।
ट्रक से उतरकर बाइक में लिपटा अजगर
जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात को करीब साढ़े 12 बजे एक ट्रक सूरजपुर की तरफ से कासना की तरफ जा रहा था । ट्रक बीटा 2 थाना क्षेत्र के परी चौक गोल चक्कर के पास पहुंचा तो अचानक से परिचालक को केबिन के अंदर एक अजगर आता हुआ दिखाई दिया। यह देखते ही वह चिल्लाने लगा और इसके बाद चालक और परिचालक ट्रक को सड़क पर ही छोड़कर केबिन से बाहर भाग गए। इसके बाद उन्होंने जोर-जोर से अजगर अजगर कहकर शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद वहां पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही परी चौक इंचार्ज और अन्य पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और वन विभाग को सूचना दी । वहीं मौके पर मौजूद लोग उस अजगर का वीडियो बनाने लगे।
2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू किया गया
सूचना मिलने पर बीटा 2 थाना से भी और पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस खुद उस अजगर को रेस्क्यू करने में जुट गई। जब ट्रक से उस अजगर को जैसे तैसे बाहर निकाला तो वह पास में ही खड़ी हुई एक मोटरसाइकिल में जाकर लिपट गया। अजगर को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मोटरसाइकिल पर काफी देर तक वह अजगर लिपटा रहा। इसके बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत दिखाते हुए ,रस्सी, कपड़े व चीजों की मदद से अजगर को करीब डेढ़ से 2 घंटे में रेस्क्यू किया । करीब 2:30 बजे वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो पुलिस ने अजगर को वन विभाग की टीम को सुपुर्द कर दिया ।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025