Greater noida west: जिंदगी भर की कमाई लगाकर अपना फ्लैट खरीदने वाले लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसना पड़ रहा है। फ्लैट की बुकिंग के समय बिल्डर ने सुविधा देने का वादा किया था लेकिन हकीकत इसके बिलकुल विपरीत निकली। अब ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-16 में बने केेेबीनोस अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों ने बिल्डर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
बिल्डर के खिलाफ सोसाइटी के लोगों ने दिया धरना
अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों ने बिल्डर के विरोध में धरना देकर मूलभूत सुविधाओं को मुहैया कराने की मांग की है।इस दौरान सोसाइटी में रहने वाले लोगों ने एकजुट होकर बिल्डर के ख़िलाफ़ नारेबाज़ी की और बिल्डर मनमानी करने का आरोप लगाया।

पार्किंग अभी तक नहीं किया गया एलॉट
लोगों का आरोप है कि बिल्डर किसी भी तरह की कोई सुविधा नहीं दे रहा है। सोसाइटी में ना तो पार्क है ना ही पार्किंग की सुविधा है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि पार्किंग तो बनी है लेकिन या अभी तक किसी को अलॉट नहीं हुई इसके अलावा पार्किंग की रखरखाव न होने के कारण यहां घास फूस उगे हैं इसके साथ ही यहां जंगली जानवर आते जाते रहते हैं जिससे लोगों को भय रहता है। पार्किंग आलॉट नहीं किया गया जिसके चलते लोग सोसाइटी स्ट्रीट पर कार पार्क करने को मजबूर हैं। लोगों ने आरोप लगाया अभी तक बिल्डर ने ओसी तक नहीं जारी किया है। सोसाइटी में पार्क और पार्किंग के अलावा स्विमिंग पूल भी बना है लेकिन यहाँ भी हाल बेहाल है।

5 साल में ही जर्जर हुई बिल्डिंग
लोगों ने बताया कि बिल्डर रामकुमार द्वारा इस प्रोजेक्ट का काम साल 2012 शुरू किया गया था। इसके बाद साल 2018 में लोगों को फ्लैट का हैंडओवर मिलना शुरू हुआ। अब करीब 5 साल में ही बिल्डिंग जर्जर हालत में पहुंच चुकी है बिल्डिंग की हालत देखकर ऐसा लगता है कि यह बरसों पुराना है। केबनोज सोसायटी के अध्यक्ष अजय तोमर ने बताया कि अपार्टमेंट में 605 फ्लैट बनी हुई है जबकि अभी तक 105 को ही आवंटित हुए हैं उन्होंने बताया कि सोसाइटी में लगी लिफ्ट भी ठीक से कम नहीं करती है। बिल्डर से बार-बार कहने पर भी सही नहीं कराया गया। इसके अलावा इस सोसाइटी में बिजली व्यवस्था भी नहीं ठीक है। दिन भर में कई बार बिजली गुल हो जाती है।वही लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है, जिसकी वजह से फ्लैट में रहना दूभर हो जाता है।
कई बार शिकायत पर भी बिल्डर ने नहीं सुनी
अजय तोमर ने बताया कि अपार्टमेंट की समस्या को लेकर बिल्डर को कई बार मौखिक और लिखित रूप से शिकायत की गई है इसके बावजूद भी बिल्डर द्वारा अब तक कोई भी कार्रवाई नहीं की। समिति का प्रतिनिधिमंडल भी बिल्डर से मिलकर अपनी समस्याओं को रख चुका है लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है इसके अलावा रेरा को भी सोसाइटी की समस्याओं के बारे में अवगत कराकर बिल्डर को निर्देश देने का अनुरोध किया जा चुका है।
साफ सफाई की भी नहीं उचित व्यवस्था
सोसाइटी के लोगों ने बताया कि परिसर में मैनहोल खुले हुए हैं, जिसके वजह से दुर्घटना की संभावना बनी रहती है इसके साथ ही अपार्टमेंट परिसर में साफ सफाई का भी अभाव है। अपार्टमेंट परिसर में चूहा बिल्ली और सांप जैसे जानवर घूमते रहते हैं।
वही बिल्डर की ओर से कहा गया है कि यहां के रहने वाले लोग मेंटेनेंस नहीं दे रहे हैं।जिसकी वजह से सुविधाओं को सुचारू रूप से करना मुश्किल हो रहा है।
Greater Noida West : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित रक्षा एडेला हाउसिंग सोसायटी के लोगों ने शुक्रवार की रात को हंगामा किया। दरअसल, सोसाइटी में बिजली गुल होने के बाद पावर बैकअप की सुविधा नहीं है। इसी वजह से लाइट कट होने के बाद लिफ्ट में तीन लोग फंस गए। इसी मुद्दे को लेकर निवासियों ने हंगामा

।
पावर बैकअप की सुविधा नहीं
सोसाइटी के लोगों ने बताया कि शुक्रवार की रात को अचानक बिजली गुल हो गई। शहर की सभी हाउसिंग सोसाइटी में बिजली कट होने के बाद पावर बैकअप की सुविधा है। लेकिन रक्षा एडेला हाउसिंग सोसाइटी में पावर बैकअप की सुविधा नहीं है। ऐसे में अगर बिजली चली जाती है तो सब कुछ बंद हो जाता है। जिसकी वजह से बहुत परेशानी हो रही है। रक्षा एडेला हाउसिंग सोसायटी के लोगों ने बताया कि बिजली चले जाने के बाद लिफ्ट में तीन लोग फंस गए और परेशानी बढ़ने लगी। हालांकि कुछ देर बाद लिफ्ट से लोगों को निकाला गया।
बिल्डर ने हमसे झूठे वादे किए
इसके बाद यहां के लोगों ने बिल्डर की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि लाखों रुपए देकर यहां पर घर खरीदा है, बिल्डर ने हमसे झूठे वादे किए हैं। यहां मूलभूत सुविधा नहीं दी जाती है. इसके अलावा न ही किसी समस्या का समाधान होता है। वहीं, हंगामा को बढ़ता देख पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरीके से लोगों को शांत कराया।
बिल्डर के खिलाफ की शिकायत
बिसरख थाना प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि रक्षा एडेला हाउसिंग सोसाइटी में शुक्रवार रात को बिजली बिल हो गई थी। बिल्डर की तरफ से पावर बैकअप नहीं लगाया गया है। ऐसे में बिजली कट हो जाने की वजह से निवासियों को समस्या हुई। जिस समय सोसाइटी में बिजली कट हुई, उस समय लिफ्ट में करीब तीन लोग फंसे हुए थे। इसी वजह से लोगों ने बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया। हालांकि लोगों को समझकर शांत किया गया। इस मामले में सोसाइटी के लोगों ने बिल्डर के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। जिसके आधार पर आगे की कार्वराई की जा रही है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025