नोएडा: सेक्टर 142 थाना क्षेत्र के सेक्टर 137 मेट्रो स्टेशन के नीचे दो लोगों ने रविवार रात प्रॉपर्टी डीलर के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। बीच सड़क पर हत्या की वारदात से शहर का सबसे पॉश इलाका सहम गया। वहीं, सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस समेत आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने हत्याआरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की है।
सेक्टर 137 मेट्रो स्टेशन के नीचे मारी गोली
बताया जा रहा है कि सेक्टर 82 स्थित एक प्रॉपर्टी को लेकर दोनों पक्षों का विवाद चल रहा था।आरोपियों ने मृतक प्रॉपर्टी डीलर को मीटिंग के लिए सेक्टर 137 मेट्रो स्टेशन के नीचे बुलाया था। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी मृतक के जान पहचान के ही हैं। नोएडा के डीसीपी ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित कर दी हैं।
विवाद के बाद मारी गोली
सेक्टर 142 थाना प्रभारी ने बताया कि खोड़ा कॉलोनी गाजियाबाद के दो युवक और नवेंद्र कुमार झा के बीच में सेक्टर 82 की एक प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। इस झगड़े को सुलझाने के लिए नवेंद्र झा को खोड़ा कॉलोनी के दोनों युवकों ने मेट्रो स्टेशन 137 के नीचे मीटिंग करने के लिए बुलाया था। इस दौरान दोनों पक्षों में बहस हो गई। आरोप है कि गुस्से में आकर खोड़ा कॉलोनी निवासी युवकों ने नवेंद्र के सिर में गोली मार दी।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित
वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में एडमिट कराया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी के अनुसार, मृतक नवेंद्र भी मूल रूप से खोड़ा कॉलोनी का ही रहने वाला था। पूर्व में भी दोनो पक्षों में कई बार विवाद हुआ है। डीसीपी सेंट्रल जोन ने आरोपियों को अरेस्ट करने के लिए दो टीमों का गठन कर दिया है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025