Noida: प्रतिष्ठित मीडिया ग्रुप बी डब्ल्यू ने एक बार फिर शिक्षा क्षेत्र से जुड़े प्रतिभाशाली युवाओं को "40 अंडर 40" अवार्ड से सम्मानित किया। प्रोफेसर डॉ. शैलेश मिश्रा को भी यह प्रतिष्ठित एजुकेशन अवार्ड मिला। बता दें कि डॉ. शैलेश दोहरी डॉक्टरेट के साथ एक प्रमाणित चार्टर्ड इंजीनियर और एक फेलो आईईटी, फेलो आईएसएलई हैं। इनके पास विज्ञान और शैक्षिक अनुसंधान के क्षेत्र में 21 वर्षों से अधिक का अनुभव है। कई मंत्रालयों, उद्योग संघों, विश्वविद्यालयों, शैक्षिक संस्थानों और गैर सरकारी संगठनों के साथ प्रमुख स्तरों पर सलाहकार के रूप में जुड़े हुए हैं।

95 सौ से अधिक युवाओं को कर चुके हैं प्रशिक्षित
डॉ. शैलेश पिछले 19 वर्षों में व्यक्तिगत स्तर पर देश के अलग अलग संस्थानों में जा कर 9500 से अधिक प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षित किया है और उन्हें विभिन्न पदों पर नियुक्त होने तथा पुनः रोजगार में सहायता प्रदान की है। इस मंच पर शिक्षा क्षेत्र में किये गए उनके असाधारण योगदान पर भी प्रकाश डाला गया। जिनकी विषयगत खोजों की दूरदर्शिता ने भारतीय शिक्षा प्रणाली, उद्यमशीलता व स्व-रोज़गार के क्षेत्र में भी सकारात्मक प्रभाव डाला है है। उनके गहन कार्य तकनीकी प्रतिभा से परे हैं और समृद्ध आख्यानों और शोधपरक गहराइयों को व्यक्त करते हैं।
पथप्रदर्शक की उपाधि से सरकार ने किया था सम्मानित
दो दशकों से अधिक समय तक देश के लिए एक प्रख्यात पर्यावरणविद् के रूप में सेवा करते हुए डॉ. शैलेश ने कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सेमिनारों में भाग लिया और अपने योगदान के लिए कई बार सम्मानित हुए हैं। वर्ष 2021 में उन्हें कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पथप्रदर्शक की उपाधि भी दी गयी है।
कार्यक्रम में प्रतिष्ठित शिक्षाविद हुए शामिल
यह कार्यक्रम 31 जनवरी 24 को इंडिया इंटरनेशनल सेंटर लोधी रोड नई दिल्ली में आयोजित किया गया। जिसमे देश के कई प्रतिष्ठित शिक्षाविद् जैसे डॉ. अनिल सहस्रबुद्धे- राष्ट्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी फोरम (एनईटीएफ) के वर्तमान अध्यक्ष, ईसी राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (एनएएसी) के अध्यक्ष और एनबीए के अध्यक्ष, प्रो. भरत भास्कर डायरेक्टर, आईआईएम अहमदाबाद, डॉ. एस एस मंथा - पूर्व चेयरमैन, एआईसीटीई, डॉ. राजन सक्सेना पूर्व कुलपति, एनएमआईएमएस के मार्गदर्शन में किया गया. डॉ. शैलेश को यह अवार्ड डॉ. पंकज मित्तल, महासचिव, एआईयू के कर कमलों द्वारा प्रदान किया गया।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025