Greater Noida: नॉलेज पार्क थाना पुलिस और बदमाशों में देर रात मुठभेड़ हुई। जिसमें पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
शारदा गोल चक्कर के पास हुई मुठभेड़
जानकारी के मुताबिक नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में शारदा गोल चक्कर के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक पर आते हुए दिखा। पुलिस ने जब बाइक सवार को रोकने की कोशिश की तो वह भागने लगा और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। जिसमें राजेंद्र उर्फ लल्लू के पैर में पुलिस को लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने बदमाश को दबोच लिया। घायल अवस्था में पुलिस ने बदमाश को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।
दिल्ली एनसीआर में बदमाश के खिलाफ कई मुदमे दर्ज
ग्रेटर नोएडा डीसीपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को बदमाश राजेंद्र उर्फ लल्लू के कब्जे से तमंचा, 15 एटीएम कार्ड और 5 हजार रुपए और एक बाइक बरामद हुई है। बदमाश के खिलाफ दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में दर्जनों मुकदमे दर्ज है। मुठभेड़ में घायल बदमाश नोएडा और ग्रेटर नोएडा में लूट और चोरी की घटनाओं को दे चुका है।
Noida: गणतंत्र दिवस के दिन पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर अस्पातल में भर्ती कराया है।
पुश्ता रोड पर हुई मुठभेड़
जानकारी के मुताबिक, थाना फेस-2 पुलिस द्वारा फूल मंडी से पुश्ता रोड पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रूकने का इशारा किया गया। लेकिन बाइक सवार नहीं रुका और पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। इस पर पुलिस द्वारा अत्मरक्षा में फायरिंग की गई, जिसमें बदमाश आकाश उर्फ योगेश निवासी औरैया गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।
चोरी की बाइक और तमंचा बरामद
इसके बाद पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश के कब्जे से चोरी की बाइक, तमंचा 315 बोर, 1 जिंदा कारतूस व 1 खोखा कारतूस बरामद हुआ है। घायल बदमाश पर 1 दर्जन केस दर्ज हैं। पुलिस अन्य अपराधिक इतिहास की जानकारी करते हुए विधिक कार्रवाई कर रही है।
Noida: थाना सेक्टर 39 पुलिस और बदमाश के बीच एक बार फिर मुठभेड़ हुई। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लग गई और घायल हो गया। जिसे पुलिस ने दबोच कर अस्पताल में भर्ती कराया है। गिरफ्तार बदमाश कई मामलों में वांछित चल रहा था।
पुलिस ने रोका तो बाइक लेकर भागने लगा बदमाश
नोएडा एडीसीपी मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि देर रात में थाना सेक्टर-39 नोएडा पुलिस द्वारा मुखबिर की सटीक सूचना पर सेक्टर-42 के सामने कट पर संदिग्ध व्यक्ति, वाहनों की संयुक्त चेकिंग की जा रही थी। तभी सदरपुर चौकी के सामने सेक्टर 42 की तरफ एक बाइक सवार व्यक्ति आता दिखाई दिया। जो पुलिस की चेकिंग देखकर बाईक को मोड़कर बाई तरफ सेक्टर-42 के जंगल के रास्ते से बाइक को भागने लगा।

भागते हुए बदमाश की बाइक फिसल कर गिरी
पुलिस ने संदिग्ध प्रतीत होने पर बाइक सवार व्यक्ति का पीछा किया गया तो कच्चा रास्ता होने के कारण बाइक फिसल गई। जिस पर संदिग्ध व्यक्ति पैदल ही पुलिस पर फायर करता हुआ जंगल की तरफ भागने लगा। पुलिस ने आत्मरक्षा में फायर करने पर संदिग्ध व्यक्ति पैर में गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने दबोचा लिया। घायल ने पूछताछ में अपना नाम नाम आमिर (26) पुत्र शाहबुद्दीन निवासी गली नं0 32 खजूर कॉलोनी बताया।
गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ 7 केस दर्ज
नोएडा एडीसीपी मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि आमिर के विरूद्ध पूर्व से थाना सेक्टर-39 नोएडा पर चोरी और गैंगस्टर के 7 केस दर्ज हैं। बदमाश द्वारा अपने साथी शौकत व मनोज के साथ मिलकर थाना सेक्टर-39 क्षेत्र की कई घटनाओं का इकबाल किया है।बदमाश के कब्जे से एक तमन्चा .315 बोर, एक जिन्दा व एक खोखा कारतूस .315 बोर और 22,000 रूपये, बजाज डिस्कवर मोटर साइकिल बरामद हुए हैं। घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल सेक्टर-39 नोएडा भर्ती कराया गया है। उच्चाधिकारी व फील्ड यूनिट की टीम मौके पर मौजूद है। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
Greater Noida: सूरजपुर थाना क्षेत्र में एक बार फिर पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो हुई। पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में लगी गोली लग गई। वहीं, उसके और दो साथियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घायल अवस्था में हीरा नाम के बदमाश को हॉस्पिटल में कराया है। पुलिस की गिरफ्त में आए बदमाश कुछ दिन पहल सेल्समैन से लूटपाट की थी।
पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो शुरू कर दी फायरिंग
एडिशनल डीसीपी सेंट्रल नोएडा हिरदेश कटारिया ने बताया कि शुक्रवार को थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा जैतपुर गोलचक्कर पर चेकिंग की जा रही थी। तभी अचानक 130 मीटर रोड से काले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्ति आते दिखायी दिये। जिनको रोकने का इशारा किया गया तो पुलिस टीम पर फायर करते हुए डेल्टा-1 की तरफ भागने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम ने पीछा करते हुए की गयी जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश हीरा को पैर में गोली लगने से घायल हो गया। वहीं, दो बदमाशों को कांबिंग के दौरान पकड़ लिया गया। पकड़े गये बदमाशों की पहचान हीरा उर्फ छोटे (24) निवासी गाजियाबाद, नितिन उर्फ मोगली (31) निवासी दादरी और फरमान निवासी गाजियाबाद (25) के रुप में की गयी है।
लूटे गए 78 हजार रुपये और तीन तमंचे बरामद
एडीसीपी ने बताया कि बदमाशों के कब्जे से लूट के 78 हजार रूपये, स्पलैंडर मोटरसाइकिल, हीरा उर्फ छोटे के कब्जे से 1 अवैध 3 कारतूस और नितिन उर्फ मोगली व फरमान के कब्जे से 01-01 अवैध व कारतूस बरामद हुए है। पूछताछ के दौरान बदमाशों द्वारा बताया गया कि 13 दिन पहले साकीपुर शराब के सैल्समैन करीब 2,48,600 रूपये लूटे थे। जिनमें से आज 78,000 रुपये को इनके कब्जे से नगद बरामद कर लिये गये है। अभियुक्त नितिन उर्फ मोगली द्वारा सैल्समैन की रैकी की गयी थी और हीरा उर्फ छोटे, फरमान व पंकज बैसला उर्फ बादशाह द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। पंकज बैसला उर्फ बादशाह वांछित है जिसकी तलाश जारी है।
Noida: थाना सेक्टर 24 पुलिस और बदमाश के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से शातिर बदमाश घायल हो गया। जिसे गिरफ्तार कर पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस ने रोका तो भागने लगा था बदमाश
पुलिस कमिश्नरेट मीडिया सेल के अनुसार, थाना सेक्टर 24 पुलिस बुधवार देर रात को सेक्टर 54 चौकी के सामने चेकिंग कर रही थी। तभी एक व्यक्ति ग्रे रंग की बाइक से आता दिखाई दिया। पुलिस ने चेकिंग करने के लिए रोका तो वह भागने लगा। इस दौरान बाइकसवार गिझौड की तरफ बाइक से फिसलकर गिर गया। इसके बाद अवैध तमंचे से पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने लगा। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो बदमाश के पैर में गोली लग गई।
नोएडा और दिल्ली में 9 मुकदमे हैं दर्ज
बदमाश की पहचान 6/341 त्रिलोकपुरी थाना कल्याणपुरी नई दिल्ली निवासी मनीष के रूप में हुई है। घायल बदमाश को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। बदमाश के कब्जे से एक तमंचा, एक कारतूस बोर व एक खोखा कारतूस 315 बोर और दिल्ली से चोरी बाइक बरामद हुई है। घायल बदमाश के विरूद्ध नोएडा में 5 और दिल्ली में मुकदमे दर्ज हैं। बदमाश मनीष नोएडा में दर्ज एक मुकदमे में वांछित चल रहा था।
Gaziabad: थाना शालीमार गार्डन क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद लुटेरे को गिरफ्तार किया है। गाजियाबाद पुलिस द्वारा जिले में लगातार चेकिंग अभियान चलाकर अपराधियों की धड़ पकड़ की जा रही है। इसी क्रम में थाना शालीमार गार्डन पुलिस द्वारा DLF स्कूल के पास चेकिंग की जा रही थी। तभी एक मोटर साइकिल सवार व्यक्ति डीएलएफ स्कूल की तरफ से आता दिखाई दिया। जिसे रुकने का इशारा किया गया तो नहीं रुका और अपनी मोटर साइकिल को पीछे की तरफ मोड़कर तेजी से भागने लगा। शक होने पर पुलिस द्वारा पीछा किया गया।
बदमाश के खिलाफ दर्ज हैं 36 मुकदमे
पुलिस टीम को अपने पीछे आते देख भाग रहे बदमाश के द्वारा मोटर साइकिल को तेजी से भगाने के कारण फिसल कर गिर गई। इसके बाद पुलिस पार्टी को पीछे आते देख बदमाश द्वारा फायरिंग की गई। । पुलिस टीम द्वारा की गई जवाबी कार्यवाही में बदमाश घायल हो गया । घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त सलमान उपर दिल्ली व गाजियाबाद में चोरी लूट व आर्म्स एक्ट के लगभग तीन दर्जन मुकदमे दर्ज है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025