बीते कुछ दिनों में नोएडा, दिल्ली एनसीआर और भी आस-पास के क्षेत्रों से आग लगने की खबरें सामने आईं। जिसके बाद नोएडा सेक्टर 27 में पुलिस कमीश्नर के निर्देश के बाद, अग्निसुरक्षा के लिए जागरुक अभियान चलाया गया। जिसमें व्यापारियों के साथ-साथ मार्केट में काम करने वाले लोगों को भी जानकारी दी गई।
अट्टा मार्केट में चलाया गया अग्निसुरक्षा जागरुक अभियान
पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौतमबुद्धनगर श्री प्रदीप कुमार के नेतृत्व में अग्निसुरक्षा हेतु जनजागरूक अभियान चलाया गया। तारीख 24.05.2024, शुक्रवार को मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौतमबुद्धनगर की अध्यक्षता में गांव अट्टा सेक्टर 27 की अट्टा मार्केट में अग्निसुरक्षा हेतु जनजागरूक अभियान चलाया गया। जिसमें वहां उपस्थित व्यापारीगण एवं मार्केट में कार्य कर रहे लोगो को आग से सुरक्षा के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराई गई।
इस अभियान के तहत अग्निसुरक्षा की रोकथाम के उपायों के बारे में बताया गया और आग लगने पर क्या करें व क्या ना करें? इस संबंध में भी जानकारी दी गई। सीएफओ गौतमबुद्धनगर द्वारा सभी को सुझाव दिया गया कि बिजली के तार खुले न छोड़े जाए, सभी अपनी दुकानों में फायर एक्सटिंग्विशर रखे व उनके संचालन के बारे में पूर्ण जानकारी करें आदि सभी सुझाव देते हुए आश्वासित किया की फायर सर्विस की तरफ से आपको पूर्ण सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही कहा गया कि इस तरह की फायर ड्रिल एवं अग्निसुरक्षा अभियान आगे भी चलाए जाते रहेंगे।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025