गाजियाबाद क्राइम ब्रांच पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने तीन अंतर्राज्यीय अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से लगभग एक करोड़ रुपये की अफीम बरामद की गई है। तस्करों को नंदग्राम थाना क्षेत्र से पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। आरोपी कम समय में अधिक मुनाफा कमाने के लिए नशे का कारोबार करते थे । पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 3.7 किलो अफीम बरामद की गई है। पकड़े गए आरोपियों को झारखंड के रांची से अफीम सप्लाई होती थी। इससे पहले आरोपी बदायूं,बरेली गुड़गांव,दिल्ली एनसीआर में तस्करी कर चुके हैं। आपको बता दें कि देशभर में होली का त्योहार मनाया जा रहा है और गाजियाबाद में डिमांड पर अफीम मंगाई गई हैं।
क्या है पूरा मामला?
एडीसीपी क्राइम सच्चिदानंद ने जानकारी देते हुए बताया "कि मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि अफीम तस्कर नशे की एक बड़ी खेप लेकर गाजियाबाद आने वाले हैं। सूचना पर क्राइम ब्रांच ने अपना जाल फैलाना शुरू कर दिया और नंद ग्राम थाना क्षेत्र से तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।" वहीं पुलिस पूछताछ में पकड़े गए अफीम तस्करों ने बताया "कि आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते वो इस धंधे से जुड़ गए।" साथ ही कहा "कि वे डिमांड के हिसाब से झारखंड के रांची से माल लेकर बस और अन्य साधनों से ग्राहक के पास पहुंच जाते हैं। इस दौरान जब तक माल सप्लाई नहीं हो जाता तब तक ये लोग किसी से संपर्क नहीं रखते। हाल की में एक ग्राहक ने अफीम लेने के लिए गाजियाबाद बुलाया था, लेकिन माल सप्लाई करने से पहले ही पुलिस ने पकड़ लिया। इनके पास से पुलिस ने एक करोड़ रुपये की अफीम बरामद की है।"
जल्द ही अन्य साथियों की भी होगी गिरफ्तार
एडीसीपी क्राइम ने बताया "कि पकड़े गए आरोपी लगभग एक साल से अफीम की तस्करी का काम कर रहे है। अफीम तस्करी के काम से ज्यादा लाभ मिलता है। पकड़े गए तस्करों ने अफीम की बिक्री और तस्करी करने वाले अन्य लोगों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी है। पकड़े गए तस्करों की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच की टीम आरोपियों के घर पर दबिश दे रही है। जल्द ही इनके अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।"
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025