नोएडा के थाना बीटा-2 पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने वाहन चोरी और मोबाइल फोन चोरी/स्नैचिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है. मामले में पुलिस ने गिरोह के 4 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चोरी की फर्जी नम्बर प्लेट लगी 7 मोटरसाइकिल, चोरी औऱ छिनैती के 12 मोबाइल फोन व अवैध हथियार बरामद किया है.
चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर
पुलिस ने चेकिंग के दौरान लोकल इंटेलिजेंस की सहायता से वाहन चोरी और मोबाइल फोन चोरी/स्नैचिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 शातिर अभियुक्त विशाल पुत्र सत्यवीर, राहुल उर्फ पिन्टू पुत्र हरिकेश, तरूण पुत्र क्रान्तिवीर और मनीश पुत्र रामकुमार को गिरफ्तार किया है. चारों आरोपियों को पुलिस ने थाना क्षेत्र के सिग्मा-1 बस स्टॉप से गिरफ्तार किया गया है. वहीं अभियुक्तों के कब्जे/निशादेही से चोरी की फर्जी नम्बर प्लेट लगी 7 मोटरसाइकिल, चोरी व छिनैती के 12 मोबाइल फोन व 1 अवैध तमंचा मय 1 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ है.
गिरोह का सरगना है विशाल
जानकारी के अनुसार पकड़े गए अभियुक्त शातिर किस्म के वाहन चोर व मोबाइल स्नैचर हैं. जिनका एक गिरोह है. गिरोह का सरगना विशाल है. अभियुक्त राहुल उर्फ पिन्टु व तरूण व मनीश इस गिरोह के सदस्य हैं. यह गिरोह दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में रैकी करके दो पहिया वाहनों की चोरी करता हैं. पकडे जाने के डर से चोरी के वाहनों पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर व अवैध असलाह रखकर चोरी के वाहनों से राह चलते राहगीरों से मोबाइल फोन छिनने की घटनाओं को अंजाम देते हैं. इसके अलावा चोरी किये गये वाहनों व मोबाइल फोनों को बेचकर रुपये भी कमाते हैं.
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025