Greater Noida: थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में एक बार फिर मुठभेड़ हुई। जिसमें पुलिस ने मोबाइल लुटेरे को लंगड़ा कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मुठभेड़ में घायल शातिर लुटेरा को इलाज के लिए हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।
शारदा गोल चक्कर के पास हुई मुठभेड़
जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर रात थाना नॉलेज पार्क पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी शारदा गोल चक्कर के पास बाइक पर एक संदिग्ध आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो बाइक सवार भागते हुए फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की तो बाइक सवार बदमाश के पैर में गोली लगने से गिर गया। पुलिस ने तुरंत घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है।
10 मोबाइल फोन और तमंचा बरामद
गिरफ्तार हुए बदमाश की पहचान मोबाइल लुटेरे जमील खान निवासी न्यू कालोनी आजाद नगर के रूप में हुई। जो लोगों से मोबाइल फोन चोरी और लूट करता है। गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से चोरी की बाइक, 10 मोबाईल फोन, 1 तमंचा 315 बोर, कारतूस बरामद हुआ। पुलिस जमील के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।
Greater Noida: थाना बिसरख पुलिस की मोबाइल स्नैचरों के साथ देर रात मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया. जबकि दूसरे बदमाश को पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ लिया। पकड़े बदमाशों से पुलिस ने एक तमंचा, कारतूस, छीने हुए तीन मोबाइल और चोरी की बाइक की बरामद हुई है।
चार मूर्ति गोल चक्कर के पास हुई मुठभेड़
एडीसीपी सेंट्रल नोएडा हृदेश कठेरिया के मुताबिक शुक्रवार देर रात को थाना बिसरख पुलिस द्वारा चार मूर्ति चौराहे पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान के एक मोटर साइकिल पर सवार दो व्यक्ति सूरजपुर की ओर से आ रहे थे, जिन्हें रुकने का इशारा किया तो नहीं रुके और तेज गति से पीछे मुड़कर भागने लगे। बदमाश होने के शक पर पुलिस ने पीछा किया तो NXONE के सामने राइस चौक की ओर जाने वाले रोड पर भागने लगे। तेज गति के कारण मोटर साइकिल फिसलकर गिर गई। इस पर पीछे बैठे सन्दिग्ध द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।
बदमाशों के कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद
पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में गोली चलाई, जो बदमाश अमन (28) निवासी बदायूं के बांये पैर में लग गई। गोली लगने से घायल बदमाश अमन घायल हो गया। वहीं, दूसरा बदमाश पवन गुप्ता (23) निवासी बरेली को पुलिस ने दौड़ाकर दबोच लिया। घायल बदमाश के कब्जे से 1 तमंचा ,1 खोखा कारतूस, 2 जिन्दा कारतूस व चोरी की एक मोटर साइकिल, 3 मोबाइल छीने हुए बरामद हुए।
ओखला से चोरी की थी बाइक
गिरफ्तार बदमाशों ने पुलिस को बताया कि तीनो मोबाइल फोन में से 1 सलारपुर सेक्टर 39 और 2 मोबाइल अन्य जगह से छीने है। वहीं, बाइक ओखला दिल्ली से पिछले वर्ष चोरी की थी । बदमाश अमन के विरूद्ध लूट/ चोरी के व अन्य अपराधों के विभिन्न अभियोग दर्ज है ।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025