Greater Noida: थाना नॉलेजपार्क पुलिस को इनामी बदमाश को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान इनामी बदमाश के पैर में गोली मारकर घायल कर गिरफ्तार कर लिया। बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
गोल चक्कर के पास बदमाशों ने पुलिस पर चलाई गोली
एडीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया कि रविवार को थाना नॉलेजपार्क पुलिस द्वारा शारदा गोल चक्कर के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रूकने का इशारा किया। जिसपर मोटरसाइकिल सवारों ने भागते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। पुलिस द्वारा पीछा करने पर जवाबी फायरिंग में गोली पैर में लगने के कारण बदमाश आजिब उर्फ अजीब को घायल हो गया। जबकि बदमाश अमरेश को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया।
डकैती मामले में फरार चल रहा था बदमाश
एडीसीपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल, 1 अवैध तमंचा, 1 जिन्दा कारतूस व 1 खोखा कारतूस बरामद हुए हैं। आजिब 25,000 रूपये का इनामी बदमाश है, जो थाना बीटा-2 से डकैती के अभियोग में वांछित चल रहा था। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। इसके अलावा गिरफ्तार बदमाशों की आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
Greater Noida: थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में एक बार फिर मुठभेड़ हुई। जिसमें पुलिस ने मोबाइल लुटेरे को लंगड़ा कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मुठभेड़ में घायल शातिर लुटेरा को इलाज के लिए हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।
शारदा गोल चक्कर के पास हुई मुठभेड़
जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर रात थाना नॉलेज पार्क पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी शारदा गोल चक्कर के पास बाइक पर एक संदिग्ध आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो बाइक सवार भागते हुए फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की तो बाइक सवार बदमाश के पैर में गोली लगने से गिर गया। पुलिस ने तुरंत घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है।
10 मोबाइल फोन और तमंचा बरामद
गिरफ्तार हुए बदमाश की पहचान मोबाइल लुटेरे जमील खान निवासी न्यू कालोनी आजाद नगर के रूप में हुई। जो लोगों से मोबाइल फोन चोरी और लूट करता है। गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से चोरी की बाइक, 10 मोबाईल फोन, 1 तमंचा 315 बोर, कारतूस बरामद हुआ। पुलिस जमील के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।
नोएडा के थाना नॉलेज पार्क पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने लोकल इंटेलीजेंस और गोपनीय सूचना के अधार पर 15 हजार रूपये के इनामी गैंगस्टर भूपेन्द्र सिंह उर्फ भीम पुत्र जगवीर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने शारदा गोलचक्कर थाना नॉलेजपार्क क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को पुलिस द्वारा लूटपाट व मारपीट करने सहित कई मामलों में पूर्व में भी गिरफ्तार किया जा चुका है। जिसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा द्वारा 15000 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया था। जिसके तहत कार्रवाई की गई।
गैंगस्टर एक्ट का आरोपी है भूपेन्द्र सिंह
थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि गुप्त सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने 15 हजार रुपए के ईनामी और गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित बदमाश भूपेन्द्र सिंह उर्फ भीम पुत्र जगवीर निवासी ग्राम हेतलपुर थाना टप्पल जिला अलीगढ को शारदा गोलचक्कर थाना नॉलेजपार्क क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि यह गैंगस्टर एक्ट का आरोपी था। थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि यह लूटपाट करने के मामले में कई बार गिरफ्तार हो चुका है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025