Lucknow: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा लीक मामले में योगी सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को हटा दिया गया है। उनकी जगह अब राजवी कृष्ण को भर्ती बोर्ड की जिम्मेदारी मिली है। पुलिस भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को हटाकर सरकार ने प्रतीक्षा में डाल दिया है। 1981 बैच के आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्ण को अब भर्ती बोर्ड की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल गई है। उत्तर प्रदेश में 60,000 से अधिक कांस्टेबल भर्ती पदों के लिए 48 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया था। पेपर लीक होने के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई थी।
बता दें कि 17 और 18 फरवरी को प्रदेश भर में यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती की परीक्षा हुई थी। इस परीक्षा में अलग-अलग जगहों से मुन्ना भाइयों को भी पकड़ा गया था। इसके साथ ही परीक्षा के दौरान ही पेपर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा था। इसके बाद पेपर लीक को लेकर अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा और प्रदर्शन किय था। अभ्यर्थियों के हंगामे को देखते हुए प्रदेश सरकार ने परीक्षा रद्द कर दी थी। इसके साथ ही सीएम ने परीक्षा में खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की बात भी कही है। वहीं, 6 महीने बाद फिर से परीक्षा का आयोजन कराने की बात सीएम ने कही थी।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025