Noida: नोएडा विकास प्राधिकरण की डॉग पॉलिसी सिर्फ कागजों में सिमट कर रह गई है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में लगातार कुत्तों द्वारा बच्च और वृद्धों पर हमले करने के मामले सामने आ रहे हैं। अब थाना सेक्टर 113 क्षेत्र में के सोरखा गांव में पालतू कुत्ते पिटबुल ने एक बच्चे पर हमला कर घायल कर दिया। बच्चे की मां ने गुरुवार को मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बच्चे को अस्पताल में कराया गया भर्ती
थाना सेक्टर 113 के प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि सोरखा गांव में रहने वाली संतोष ने गुरुवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने बताया कि उनका 8 साल का बेटा सिद्धांत रविवार की रात अपने घर के बाहर खड़ा था। तभी अभिषेक के पिटबुल डॉग ने उस पर हमला बोल दिया। कुत्ते ने सिद्धांत के पैर और पेट पर हमला किया। कुत्ते के हमले से उसके पैर और पेट पर गहरा घाव हुआ है। बेटे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। थाना प्रभारी ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
कुत्ते के मालिक को पुलिस ने हिरासत में लिया
बच्चे सिद्धांत के पिता ने बताया कि इस घटना के बाद उनका बेटा सहमा हुआ है। उन्होंने कुत्ते के मालिक को कई बार कहा गया कि वह कुत्ते के मुंह पर माउथ कवर लगाकर घुमाएं। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. विरोध करने पर विवाद करते है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने कुत्ते के मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025