Noida: विजयादशमी पर गौतमबुद्ध नगर जिले की महिलाओं को पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने खास तोहफा दिया है। कमिश्नर ने लक्ष्मी सिंह ने गेझा गांव और बरौला में बने पिंक बूथ का मंगलवार को उद्घाटन किया। जिससे अब जिले में 6 पिंक बूथ हो गए हैं।

महिलाओं को सशक्त बनाएगा पिंक बूथ
इस मौके पर CP लक्ष्मी सिंह ने कहा कि पिंक बूथ महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। सेफ सिटी परियोजनों के तहत पिंक बूथ बनाए गए हैं। फैक्ट्री, स्लम एरिया, कामकाजी महिलाओं और स्कूल लड़कियों को सुरक्षित माहौल देना ही इस पिंक बूथ का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि स्वयं सिद्धा और एंटी रोमियो स्क्वाड को इन्हीं पिंक बूथ से संचालित किया जाएगा। पिंक बूथ महिला चौकी के रूप में काम करेंगी। लोगों के बीच पुलिस के अच्छे कार्यों और योजनाओं को बताएंगे।
Noida: लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के लिए गौतम बुद्ध नगर के लिए नियुक्त किए गए सामान्य प्रेक्षक सिमरनदीप सिंह ने विश्व भारती स्कूल सेक्टर-28 नोएडा में पहुंचकर पिंक बूथ का स्थलीय निरीक्षण किया। पिंक बूथ पर सभी महिला मतदान कार्मिकों की ड्यूटी रहेगी। उन्होंने निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों से कहा कि बूथ पर आने जाने वाले सभी रास्ते एवं बूथ के अंदर प्रकाश आदि की व्यवस्था को पूर्व में ही सुनिश्चित करा लें।
बीएलओ के घर-घर मतदाता पर्ची पहुंचाने के दिए निर्देश
सामान्य प्रेक्षक ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित की गई सभी सुविधाएं बूथ पर समय रहते सुदृढ़ कर ली जाए। जिन मतदान कार्मिकों की ड्यूटी मतदान केन्द्र पर लगाई गई है, उनके लिए बिजली, पानी आदि की समस्त सुविधाएं मुहैया कराई जाए। उन्होंने मतदान केंद्र व बूथ पर साइन बोर्ड, रैंप, बैरिकेडिंग आदि की व्यवस्था समय रहते कर ली जाए ताकि, मतदान के दिन मतदाताओं को कोई समस्या न हो। बीएलओ द्वारा घर-घर मतदाता पर्ची वितरण कार्य की स्थिति का भी अवलोकन किया। बीएलओ से कहा कि सभी मतदाताओं की मतदाता पर्ची समय रहते मतदाताओं तक पहुंचा दी जाए, ताकि मतदान के दिन मतदाताओं को कोई समस्या ना हो।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025