जहां पूरे देश को भीषण गर्मी ने अपनी जद में ले रखा था। वहीं दिल्ली से सटे नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बुधवार शाम को अचानक मौसम ने करवट ली। दोपहर बाद शुरू हुई हल्की आंधी के साथ बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी। तेज बारिश के कारण कई जगह होर्डिंग भी गिरे। बारिश से तापमान में गिरावट के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। झमाझम बारिश से नोएडा और ग्रेटर नोएडा में मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग की मानें तो एक-दो दिन ऐसा ही मौसम रह सकता है।
करीब पौने 5 बजे तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश
देखा जाए तो जहां भीषण उमस और आग के जैसे गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया था और पारा 45 के पार पहुंच गया था। वहीं नोएडा में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया है। करीब पौने पांच बजे तेज हवाओं के साथ झमाझम हुई बारिश ने पारा गिराया और ठंडी हवाओं के साथ मौसम सुहाना हो गया। आज दिल्ली में रिकॉर्ड तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बारिश के पानी में बच्चों ने भी खूब मस्ती की।
चिलचिलाती गर्मी से लोगों को मिली बड़ी राहत
चिलचिलाती गर्मी के बीच दिल्ली एनसीआर के लोगों को बड़ी राहत मिली है। दिलचस्प है कि आज ही दिल्ली में इतिहास में पहली बार 52.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने शाम के करीब चार बजे जानकारी दी थी कि अगले दो घंटे तक दिल्ली और एनसीआर, खरखौदा, झज्जर, सोहना, पलवल, नूंह, औरंगाबाद, होडल (हरियाणा) जट्टारी, खैर के अलग-अलग स्थानों और आसपास के इलाकों में बारिश होगी। साथ ही 20-30 किमी / घंटा की गति से हवाएं चलेंगी।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025