New Delhi: लोकसभा चुनाव 2024 के बाद एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने जा रही है। 4 जून को घोषित नतीजों में भाजपा को 240 सीटें आईं। वहीं, सहयोगी दलों के साथ एनडीए गठबंधन 293 सीटें जीतने में सफल रहा है। जिसके बाद नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश की सत्ता संभाने जा रहे हैं। जो अपने आप में रिकॉर्ड है। भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी के बाद लगातार तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने वाले नरेंद्र मोदी दूसरे नेता हैं।
17 साल तक प्रधानमंत्री थे जवाहर लाल नेहरू
बता दें कि आजादी के बाद जवाहर लाल नेहरू देश के पहले प्रधानमंत्री बने थे। जवाहर लाल नेहरू ने लगातार तीन बार देश की सत्ता संभाली। पंडित नेहरू 1947 से 1964 तक करीब 17 वर्षों तक प्रधानमंत्री रहे। 16 वर्ष, 9 महीने, 13 दिनों तक प्रधानमंत्री की कुर्सी संभाली। प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए 27 मई, 1964 को नई दिल्ली में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया था।
15 वर्ष, 11 महीने और 22 दिनों तक पीएम रहीं थी इंदिरा गांधी
वहीं, भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थीं। चार बार देश की प्रधानमंत्री रहीं इंदिरा ने 1966 से 1977 तक लगातार तीन कार्यकालों तक देश की सत्ता संभाली थी। 1966 में लाल बहादुर शास्त्री के निधन के बाद इंदिरा पहली बार देश की प्रधानमंत्री बनीं थी। 1967 में हुए चुनाव में जीत दर्ज करके उन्होंने दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद 1971 के चुनाव में जीत दर्ज करके इंदिरा ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। इंदिरा ने 1975 में आपातकाल लगाया। इसके चलते जो कार्यकाल 1976 में खत्म हो सकता था वह 1977 में आपातकाल खत्म होने तक जारी रहा। उनका चौथा और अंतिम कार्यकाल 1980 से 1984 तक था। 31 अक्तूबर 1984 को इंदिरा की उनके घर के बाहर उनके दो अंगरक्षकों ने हत्या कर दी। इस तरह से इंदिरा 15 वर्ष, 11 महीने और 22 दिनों तक देश की प्रधानमंत्री रहीं।
तीसरे कार्यकाल में भी इंदिरा गांधी की बराबरी नहीं कर पाएंगे मोदी
2014 में सत्ता संभालने के बाद लगातार तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में मोदी ने भाजपा को रिकॉर्ड जीत दिलाई और दोनों मौकों पर पूर्ण बहुमत हासिल किया। 9 जून से प्रधानमंत्री के रूप में उनका तीसरा कार्यकाल शुरू हो रहा है। नरेंद्र मोदी ने पहली बार 26 मई 2014 को प्रधानमंत्री पद संभाला था। यह कार्यकाल पूरा करते ही तीसरे सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले नेता हो जाएंगे। हालांकि, तीसरे कार्यकाल में भी वह इंदिरा के रिकॉर्ड की बराबरी नहीं कर पाएंगे।
डॉ. मनमोहन सिंह 10 साल 5 दिन तक रहे पीएम
देश के पहले सिख प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। उन्होंने दोनों बार यूपीए सरकार का नेतृत्व किया। प्रधानमंत्री कार्यालय में मौजूद जानकारी के मुताबिक, मनमोहन सिंह का कार्यकाल 10 वर्ष, 5 दिनों तक रहा।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025