उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 मई को अपना नामांकन भरेंगें। पीएम मोदी के इस्तकबाल और पीएम मोदी के लिए वाराणसी का मेगा प्लान तैयार हो चुका है। पीएम मोदी मंगलवार की सुबह वाराणसी पहुंचेंगे, तो वहीं बीती रात गृहमंत्री अमित शाह और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के प्रसिद्ध दशासमेघ घाट की आरती को अटैक किया। साथ ही पीएम योगी के मेगा प्लान की भी चर्चा की।
मंगलवार की सुबह पीएम पहुंचेंगे वाराणसी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 तारीख को वाराणसी से अपना नामांकन दाखिल करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम मोदी सोमवार को शाम को पीएम मोदी रोड शो करेंगे। वो करीब 22 घंटे वाराणसी में रहेंगे। इसके बाद मंगलवार की सुबह वो सबसे पहले अस्सी घाट जाएंगें। फिर काल भैरव मंदिर, फिर एनडीए के नेताओं के साथ बैठक होगी। इसके बाद करीब 11 बजकर 40 मिनट पर पीएम मोदी अपना नामांकन दाखिल करेंगें।
पीएम मोदी का 14 तारीख को शेड्यूल
पीएम मंगलवार, 14 मई की सुबह अस्सी घाट पर जाएंगे
सुबह करीब 10.15 बजे काल भैरव मंदिर में दर्शन करेंगे
नामांकन से पहले पौने ग्यारह बजे एनडीए नेताओं के साथ बैठक होगी
इसके बाद सुबह 11:40 बजे दाखिल करेंगे नामांकन पत्र
दोपहर 12.15 बजे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक
इसके बाद पीएम मोदी झारखंड के लिए प्रस्थान करेंगे
नामांकन के लिए कौन होगा प्रस्तावक?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी के वाराणसी लोकसभा से नामांकन के 4 प्रस्तावक लगभग तय हैं। इसमें आचार्य गणेशवर शास्त्री, सोमा घोष सरोज चूड़ामणि, माझी समाज से एक प्रस्तावक और एक महिला प्रस्तावक के होने की संभावना है।
नामांकन से पहले करेंगे रोड शो
पीएम मोदी वाराणसी से सांसद और बीते दो बार से लोकसभा चुनाव जीतकर प्रधानमंत्री बने हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो, नामांकन के पहले पीएम मोदी परंपरा के मुताबिक काशी की सड़कों पर रोड शो करते हैं। आपको बता दें, वाराणसी लोकसभा सीट पर बिल्कुल अंतिम चरण में एक जून को मतदान होना है।
Varansi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार वाराणसी सीट से नामांकन दाखिल किया है। पीएम ने मंगलवार सुबह सबसे पहले दशाश्वमेध घाट पहुंचकर गंगा सप्तमी के शुभ मुहूर्त में पूजा की। पीएम मोदी के नामांकन में अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत कई केंद्रीय मंत्री व 16 राज्यों के सीएम व एनडीए के कई बड़े नेता मौजूद रहे।
पीएम मोदी के ये हैं प्रस्तावक
प्रधानमंत्री मोदी के प्रस्तावकों में अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि पर नवनिर्मित मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त निकालने के साथ ही अनुष्ठान के आचार्य गणेश्वर शास्त्री द्रविड़, जनसंघ काल के कार्यकर्ता बैजनाथ पटेल, भाजपा के पुराने कार्यकर्ता लालचंद कुशवाहा और वाराणसी भाजपा के जिला महामंत्री संजय सोनकर शामिल हैं।
हम खुशनसीब है, जो पीएम के नामांकन में शामिल हुएः महाराष्ट्र सीएम
प्रधानमंत्री के नामांकन दाखिल करने से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और NDA के तमाम नेता वाराणसी के DM कार्यालय पहुंचे। प्रधानमंत्री के नामांकन पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "आज पीएम का नामांकन है जो पूरी दुनिया में लोकप्रियता में नंबर एक पर हैं, हम खुशनसीब हैं कि हमें इसमें शामिल होने का मौका मिला है।"RLD के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा, "आज हम सब उनके(पीएम मोदी) नामांकन में शामिल होंगे, हम उनके साथ हैं। सभी सहयोगी दलों के बड़े नेता आज यहां पर मौजूद हैं।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025