डोडा स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक विशाल जनसभा को आयोजन किया गया. इस जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी पर बड़ा हमला बोला. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जम्मू कश्मीर का चुनाव तीन खानदानों और यहां के नौजवानों के बीच है. इनमें एक खानदान कांग्रेस का है. एक खानदान नेशनल कॉन्फ्रेंस का है और एक खानदान पीडीपी का है. जम्मू-कश्मीर में इन तीन खानदानों ने मिलकर आप लोगों के साथ जो किया है वो किसी पाप से कम नहीं है.
"इस खूबसूरत राज्य को परिवारवाद कर रहा खोखला"
इस बार का चुनाव जम्मू-कश्मीर का भाग्य तय करने वाला है. आजादी के बाद से ही हमारा प्यारा जम्मू-कश्मीर विदेशी ताकतों के निशाने पर आ गया. इसके बाद इस खूबसूरत राज्य को परिवारवाद ने खोखला करना शुरू कर दिया. यहां जिन राजनीतिक दलों पर आपने भरोसा किया, उन्होंने आपके बच्चों की चिंता नहीं की. उन्होंने सिर्फ और सिर्फ अपने बच्चों को आगे बढ़ाया. जम्मू-कश्मीर के मेरे नौजवान आतंकवाद में पिसते रहे और परिवारवाद को आगे बढ़ाने वाली पार्टियां आपको गुमराह करके मौज काटती रही. इन लोगों ने जम्मू-कश्मीर में नए नेतृत्व को कहीं भी, कभी भी उभरने ही नहीं दिया. परिवारवाद ने दशकों तक यहां के बच्चों और होनहार नौजवानों को आगे नहीं आने दिया.
"कांग्रेस भारत की सबसे बेईमान और धोखेबाज पार्टी"
प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस भारत की सबसे बेईमान और धोखेबाज पार्टी है. कांग्रेस का शाही खानदान भारत का सबसे भ्रष्ट परिवार है और आपको इनसे सावधान रहना है. उन्होंने कहा कि ये ऐसे लोग हैं, जो सरकारी तिजोरी के दम पर चुनाव जीतने के लिए बेईमानी के हथकंडे अपनाते हैं. ये लोग अपनी नीतियों के दम पर नहीं जाते हैं. पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों में बड़ी मुसीबते हैं. कांग्रेस के झूठे वादों से सावधान रहने की जरूरत है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आप सब यहां डोडा, किश्तवाड़ और रामबन के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचे हैं. यहां आने के लिए आपने घंटों सफर किया है, इसके बावजूद आपके चेहरे पर थकान का नामोनिशान नहीं है. चारों तरफ जोश ही जोश है. आपका ये प्यार, आपका ये आशीर्वाद मैं दोगुनी, तिगुनी मेहनत करके चुकाऊंगा. हम और आप मिलकर एक सुरक्षित और समृद्ध जम्मू-कश्मीर का निर्माण करेंगे.
जम्मू कश्मीर में विकास का नया दौर आया- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद अब अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है. पिछले 10 साल में यहां जो बदलाव आया है, वो किसी सपने से कम नहीं है. जो पत्थर पहले पुलिस और फौज पर बैठने के लिए उठते थे, उन पत्थरों से नया जम्मू कश्मीर बन रहा है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आप याद करिए वो समय जब दिन ढलते ही यहां अघोषित कर्फ्यू लग जाता था. हालत ये थी कि तब कांग्रेस की केंद्र सरकार के गृहमंत्री तक लाल चौक जाने से डरते थे. मगर बीते सालों में जम्मू कश्मीर में विकास का नया दौर आया है. इसका क्रेडिट यहां के नौजवानों को जाता है. मैं आज जम्मू कश्मीर के युवा को चाहे वो बेटी हो या बेटा हो, उनके जोश और जज्बे को सैल्यूट करता हूं.
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025