Noida: पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर जिले में सार्वजनिक जगह पर रविवार रात्रि को OPERATION STREET SAFE अभियान चलाया गया। नोएडा और सेंट्रल नोएडा व ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने इस दौरान अवेध तरीके से सार्वजनिक जगह पर शराब पीते हुए 786 लोगों को गिरफ्तार किया है।

नोएडा जोन 321 शराबी पकड़े गए
डीसीपी नोएडा जोन रामबदन सिंह के नेतृत्व में नोएडा जोन में अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग करते हुए थाना सेक्टर-20 पुलिस द्वारा 35, थाना सेक्टर-126 पुलिस द्वारा 20 व्यक्तियों, थाना सेक्टर-39 पुलिस द्वारा 48 व्यक्तियों, थाना फेस-1 पुलिस द्वारा 40 व्यक्तियों, थाना सेक्टर-24 पुलिस द्वारा 60 व्यक्तियों, थाना सेक्टर-58 पुलिस द्वारा 45 व्यक्तियों, थाना सेक्टर-49 पुलिस द्वारा 30 व्यक्तियों, थाना सेक्टर-113 पुलिस द्वारा 32 व्यक्तियों व थाना एक्सप्रेस वे पुलिस द्वारा 11 व्यक्तियों के खिलाफ खुले में शराब पीने पर धारा 292 बीएनएस के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी।

सेन्ट्रल नोएडा जोन में 209 लोग खुले में शराब पीते मिले
डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा जोन शक्ति मोहन अवस्थी के नेतृत्व में थाना फेस-2 पुलिस द्वारा 33, थाना फेस-3 पुलिस द्वारा 30, थाना सेक्टर-63 पुलिस द्वारा 48, थाना बिसरख पुलिस द्वारा 30, थाना बादलपुर पुलिस द्वारा 17, थाना इकोटेक-3 पुलिस द्वारा 10, थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा 29, थाना सेक्टर-142 पुलिस द्वारा 12 व्यक्तियों को खुले में शराब पीने पर धारा 292 बीएनएस के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी।
ग्रेटर नोएडा जोन में 256 व्यक्तियों पर कार्रवाई
डीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन साद मिया खान के नेतृत्व में ग्रेटर नोएडा जोन में अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग करते हुए थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा 37, थाना नॉलेज पार्क पुलिस द्वारा 09, थाना दादरी पुलिस द्वारा 80, थाना जारचा पुलिस द्वारा 13, थाना कासना पुलिस द्वारा 11, थाना इकोटेक-1 पुलिस द्वारा 11 , थाना दनकौर पुलिस द्वारा 27, थाना जेवर पुलिस द्वारा 54 व थाना रबूपुरा पुलिस द्वारा 14 व्यक्तियों के विरूद्ध खुले में शराब पीने पर धारा 292 बीएनएस के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी।
Noida: पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर नोएडा और ग्रेटर नोएडा में शराबियों के खिलाफ शुक्रवार को OPERATION STREET SAFE अभियान चलाया गया। अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था शिव हरि मीणा के नेतृत्व में नोएडा, सेन्ट्रल नोएडा व ग्रेटर नोएडा में रात्रि में सार्वजनिक स्थानों पर खुले में शराब पीने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान पुलिस ने 5454 व्यक्तियों को चेक किया और 497 लोगों पर कार्रवाई की। अभियान के दौरान नोएडा जोन पुलिस उपायुक्त विद्या सागर मिश्र, सेन्ट्रल नोएडा जोन पुलिस उपायुक्त सुनिति और ग्रेटर नोएडा उपायुक्त साद मिया खान ने स्वयं कमान संभालते हुये विभिन्न थाना क्षेत्रों में संबंधित पुलिस बल के साथ शराब की दुकानों के आसपास असमाजिक तत्वों की चेकिंग की।
नोएडा जोन में 208 शराबियों पर हुई कार्रवाई
पुलिस उपायुक्त विद्या सागर मिश्र के द्वारा नोएडा जोन के 9 थाना क्षेत्रों के अन्तर्गत 40 स्थानों पर अलग-अलग चेकिंग की गयी। इस दौरान 1924 व्यक्तियों को चेक किया गया. जिसमें 208 व्यक्तियों के विरूद्ध धारा 290 भादवि में कार्रवाई की गयी।
सेन्ट्रल नोएडा जोन में 146 व्यक्तियों को पकड़ा
पुलिस उपायुक्त सुनिति सेन्ट्रल नोएडा द्वारा सेन्ट्रल नोएडा जोन के 8 थाना क्षेत्रों के अन्तर्गत 31 स्थानों पर अलग-अलग चेकिंग की गयी। जिसमें 1605 व्यक्तियों को चेक किया गया। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पी रहे 146 शराबियों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए पकड़ा।
ग्रेटर नोएडा जोन में 1925 व्यक्तियों की जांच की
पुलिस उपायुक्त साद मिया खान ग्रेटर नोएडा जोन के 9 थाना क्षेत्रों के अन्तर्गत 38 स्थानों पर अलग-अलग चेकिंग की गयी। जिसमें 1925 व्यक्तियों को चेक किया गया और 143 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए हिरासत में लिया गया।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025