लखनऊ में लोकसभा चुनाव पांचवें फेज में 20 मई को मतदान होने हैं। जिसको लेकर तैयारियां चरम सीमा पर हैं। वहीं प्रत्याशियों का एक दूसरे पर वार-पलटवार भी जारी है। बीजेपी ने लखनऊ की मोहनलालगंज सीट से केंद्रीय मंत्री को मैदान में उतारी है। इसी कड़ी में NOW NOIDA की टीम ने बीजेपी केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर से खास बातचीत की। आइये जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा
जनता मोदी जी के पक्ष में- केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर
बीजेपी केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि तीन चरणों का चुनाव हुआ है। उसमें वोट का प्रतिशत भी बढ़ता जा रहा है। मैं समझता हूं कि तीन चरणों में 175 सीटें एनडीए भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में जीतेगा। पूरे देश के लोगों का जो मन है वो साफ तौर पर मोदी जी के साथ है। मोदी जी के सामने कोई नहीं है। क्योंकि मोदी जी एक आत्मनिर्भर भारत बनाना चाहते हैं। जनता मोदी के पक्ष में है। देश के साथ कांग्रेस के नेतृत्व में कितना धोखा हुआ। वो जनता पूरी तरह से समझ रही है। इसलिए ज्यादातर जनता जो दुनिया से बेहतर भारत बनाना चाहते हैं वो मोदी जी के साथ है।
"पाकिस्तान का सीधा कॉन्टेक्ट राहुल गांधी से"
बीजेपी केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पीएम बनने के लिए एमपी 272 सीटें चाहिए। सपा पिछली बार 5 सीटें जीती थी। वर्तमान में सपा की तीन सीटें हैं। वो भी रहेंगी या नहीं पता नहीं। अभी पाकिस्तान के एक पूर्व मंत्री ने कह दिया कि मोदी को रोको, मोदी को पीएम बनने से रोको। राहुल को पीएम बनाओ। पाकिस्तान का सीधा कॉन्टेक्ट राहुल गांधी से है। जनता समझ गई है कि देश का पीएम उसकी मर्जी से बनेगा ना कि पाकिस्तान की मर्जी से। सपा, बसपा और कांग्रेस का वोटर भी आज मोदी जी के साथ है।
"तीसरी बार बीजेपी सत्ता में आई तो पीओके भारत में मिलेगा"
बीजेपी केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने आगे कहा कि दूसरी बार बीजेपी सत्ता में आई तो भारत का संविधान जम्मू-कश्मीर में धारा 370 खत्म करके लागू किया गया। तीसरी बार मोदी सरकार सत्ता में आई तो पाकिस्तान के अंदर जो कश्मीर है। जिसे पीओके कहते हैं वो अपने आप पाकिस्तान से अलग होगा और भारत के साथ मिलेगा। वहां पर भी भारत का संविधान लागू होगा। इसलिए जो बर्गलाने वाले लोग हैं ये देशद्रोही और देशविरोधी ताकतों के कहने पर गलतबयानी कर रहे हैं। भारत का संविधान ना बदला है ना कभी बदलेगा। मोदी जी भारत के संविधान के तहत काम कर रहे हैं और लोगों को सुविधाएं मुहैया करा रहे हैं।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025