Noida: कड़ाके की ठंड में कोहरे का असर ट्रेनों के संचालन पर दिख रहा है। इसलिए सुरक्षा के लिहाज से रेलवे ने कुछ ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। वहीं, कुछ गाड़ियों के फेरों में कमी कर दी है। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है।
इन ट्रेनों का संचालन किया गया बंद
उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि रेलवे ने आनंद विहार टर्मिनल से- सीतामढ़ी जाने वाले लिच्छवी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या-14005- 06), बलिया-आनंद विहार टर्मिनल साप्ताहिक एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या- 04055-56) 29 फरवरी तक निरस्त रहेंगी। इसी तरह दिल्ली-आजमगढ़ कैफियात एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या- 12226) बुधवार एवं शनिवार और आजमगढ़-दिल्ली कैफियात एक्सप्रेस गाड़ी संख्या-12225) बृहस्पतिवार एवं रविवार को निरस्त रहेंगी। मऊ- आनंदविहार एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या- 15025) मंगलवार, आनंद विहार- मऊ एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या- 15026) शुक्रवार को रद रहेगी।
The North Central Railway (NCR) has released the official notification for Apprentice Recruitment 2025, inviting applications for 1,763 posts across multiple trades
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025