नोएडा में लगातार मोबाइल टावर से कीमती सामान चोरी के मामले सामने आते हैं। इसी मसले पर नोएडा थाना सेक्टर 113 पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही चोरी का काफी सामान भी बरामद किया है।
मोबाइल टावर से कीमती सामान की चोरी
नोएडा के पुस्ता रोड सोरखा में स्थित मोबाइल फोन टावर से शनिवार को कीमती सामान चुराने वाले दो अभियुक्तों को सेक्टर 113 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अजय ( 35 साल) उर्फ दरोगा पुत्र हवलदार और रिजवान ( 31 साल) उर्फ सोनू पुत्र मोहम्मद अयूब के तौर पर हुई है। आरोपी अजय चरकहिट थाना देवगांव जिला आजमगढ का रहने वाला है और आरोपी रिजवान सिकंदराबाद जिला बुलंदशहर का रहने वाला है।
पुलिस ने बरामद किया चोरी का सामान
नोएडा पुलिस ने गिरफ्तारी के साथ ही चोरी का सामान भी बरामद किया है। जिसमें 2 RRU मशीन मय कनेक्टर, 2 मोड्यूल, 1 एमसीबी बॉक्स, 6 बैटरी, 5 सीढ़ियां लोहे की, 1 स्टैंड, दो क्लैंप और 18 टुकड़े फाइबर केविल शामिल है। पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।
Noida: उत्तर प्रदेश की आर्थिक राजधानी और हाईटेक शहर नोएडा से शुक्रवार सुबह घर से ऑफिस जाती युवती के किडनैपिंग का मामला संज्ञान में आया था। जहां पर युवती ने फोन करके घरवालों से किडनैपिंग की बात कही थी। लेकिन अब घटना के कुछ ही घंटों के भीतर ही पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया है और खुलासा किया है कि युवती ने खुद की किडनैपिंग की प्लान बनाया था।
खुद रची किडनैपिंग की साजिश
नोएडा में शुक्रवार को पृथला गोल चक्कर से होशियारपुर के लिए ऑटो में बैठी लड़की के किडनैपिंग के मामले ने सनसनी फैला दी थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए नोएडा सेक्टर-113 पुलिस ने युवती को सही सलामत बरामद कर लिया है। पुलिस ने लड़की को दिल्ली निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से बरामद किया है। साथ ही डीसीपी नोएडा रामबदन सिंह ने खुलासा किया कि लड़की ने खुद ही अपनी किडनैपिंग का प्लान बनाया था।
घरवाले और रिश्तेदार बना रहे थे शादी का दबाव
युवती को बरामद करने के बाद पुलिस पूछताछ में सामने आया कि युवती ने खुद ही अपनी किडनैपिंग का प्लान बनाया था। वो घरवालों द्वारा बनाए जा रहे शादी के दबाव से परेशान थी। साथ ही रिश्तेदार भी घऱवालों और युवती से लगातार शादी करने के लिए कह रहे थे। जबकि लड़की अपनी अपने करियर पर फोकस करना चाहती थी। इस सब से परेशान होकर लड़की ने खुद की किडनैपिंग का प्लान बनाया था।
सुबह फोन करके दी थी अपनी किडनैपिंग की खबर
शुक्रवार सुबह घर से पृथला गोल चक्कर से होशियारपुर के लिए ऑटो में युवती बैठी थी। फिर लड़की ने फोन करके घरवालों से कहा कि मैं मुसीबत में हूं मुझे बचा लो। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना को लेकर बताया गया कि युवती को कोई कपड़ा सुंघाकर बेहोश कर किडनैप कर लिया है। किडनैपर लड़की को गाड़ी की डिग्गी में डालकर ले गए ले गए हैं। युवती के फोन आने के बाद परिवार में कोहराम मच गया और उसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
पुलिस ने कही थी खोजबीन की बात
घटना को देखते हुए एडीसीपी नोएडा मनीष कुमार मिश्र ने बताया था कि पीड़िता के मोबाइल नंबर की लोकेशन दिल्ली प्राप्त हुई है। तत्काल पुलिस की टीमों को दिल्ली रवाना किया गया है। अन्य पुलिस टीमों द्वारा सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे है। इसके साथ ही ISTMS के द्वारा गाड़ी को ट्रेस किया जा रहा है। उच्चाधिकारी द्वारा सघनता से मॉनीटर करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। जिसके बाद अब नोएडा थाना 113 पुलिस ने युवती को सही सलामत बरामद कर लिया है। साथ ही मामले की खुलासा भी कर दिया है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025