Noida: ग्रेटर नोएडा पुलिस और पुलिस के बीच चेकिंग के दौरान तीन शातिर बदमाशों से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश विपिन के पैर में लग गई। जिसे पुलिस ने घायल अवस्था में इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। जबकि दो बदमाश मौके से फरार हो गए। पकड़ा गया बदमाश अपने साथियों के साथ मिलकर नोएडा एनसीआर क्षेत्र में लूट व चोरी की कई घटनाओं को दे चुका है। पकड़े गए बदमाश के कब्जे से चोरी की कार और एक तमंचा बरामद हुआ है।
पुलिस ने पीछा किया तो पुलिस पर की फायरिंग
एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को को थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा डाढ़ा गोल चक्कर के पास चेकिंग की जा रही थी। तभी सामने से आ रही एक संदिग्ध अर्टिगा कार को रूकने का इशारा किया गया। जिसपर कार सवार बदमाशों द्वारा रुकने के बजाय कार को तेजी से चलाते हुए भागने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर अपने को घिरता देख बदमाशों थाना इकोटेक प्रथम के पास कार से उतरकर पुलिस टीम पर फायरिंग की गयी।
पुलिस टीम द्वारा की गयी जवाबी कार्यवाही में बदमाश विपिन निवासी इमलिया के पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार किया गया है। बदमाश के कब्जे से एक अवैध तमंचा, 1 खोखा कारतूस, 1 जिन्दा कारतूस व चोरी की एक अर्टिका कार बरामद की गयी है। अर्टिका कार बदमाश द्वारा रोशन नगर फरीदाबाद से चोरी की थी।
दो बदमाश मौके से हुए फरार
घायल बदमाश को अस्पताल भेजा गया है। बदमाश के विरूद्ध चोरी, लूट व हत्या का प्रयास करने के कई केस दर्ज है। बदमाश के 2 साथी मौके से फरार हो गये हैं, जिनकी तलाश के लिए काम्बिंग जारी है। बदमाश के सम्बन्ध में अन्य जानकारी की जा रही है।
Noida: नोएडा पुलिस और बदमाशों के बीच एक बार फिर मुठभेड़ हुई। मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में एक बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गया। वहीं, दूसरे को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक, फेस 1 थाना पुलिस की चेकिंग कर रही थी। तभी कुछ लोग संदिग्ध आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो भागने लगे। इसके बाद पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली एक बदमाश के पैर में लग गई, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने तुरंत घायल बदमाश को दबोच लिया। जबकि दूसरा बदमाश मौके से भागने लगा। जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को दोनों बदमाशों के कब्जे से चोरी कि राइफल औ कारतूस बरामद हुए हैं। वहीं पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस दोनों बदमाशों के आपराधिक इतिहास का पता लगा रही है।
Noida: नोएडा पुलिस और शातिर अपराधी के बीच एक बार फिर मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से वांछित अपराधी घायल हो गया, जिसे पुलिस ने दबोच लिया और अस्पताल में भर्ती कराया है।
एडीसीपी नोएडा मनीष कुमार मिश्र के मुताबिक, सेक्टर 42 थाना क्षेत्र के जंगल में सेक्टर 39 थाना पुलिस और वांछित चल रहे बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमें पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से उदयवीर नाम का आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने घायल अवस्था में आरोपी को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि उदयवीर डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास करने के मामले का आरोपी है।
Noida: नोएडा में एक बार फिर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। सेक्टर 142 थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।
डंपिग यार्ड के पास हुई मुठभेड़
पुलिस कमिश्नरेट मीडिया सेल के अनुसार, थाना सेक्टर 142 पुलिस द्वारा डंपिग यार्ड के पास शुक्रवार देररात चेकिंग की जा रही थी। तभी सामने से एक सफेद रंग की कार आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने कार को रोकने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस को देख कार सवार भागने लगे। पुलिस ने शक होने पर पीछा करने किया। इस पर बदमाशों द्वारा गाड़ी से नीचे उतरकर फायरिंग शुरू कर दी। अपने बचाव में पुलिस ने फायरिंग की। जिसमें बदमाश दीपक कुमार और कनोज उर्फ शाका गोली लगने से घायल हो गए। जबकि इनके दो साथी सचिन उर्फ चतरु और अजीत को मौके से गिरफ्तार किया गया है। जबकि एक बदमाश गाड़ी लेकर फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है।

लूट के पैसे और हथियार बरामद
पूछताछ के दौरान बदमाशों ने बताया कि 11 अगस्त को ग्राम मोहियापुर में लूटपाट की थी। बदमाशों के कब्जे से लूटे गए 1,12,600 रुपये, वादी का आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं एक पिस्टल 32 बोर, तीन तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं। घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
Noida: बंद पड़ी कंपनियों और मकानों में चोरी करने वाले चार शातिर बदमाशों से नोएडा पुलिस की देर रात मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस की गोली एक बदमाश के पैर में लगी। जबकि तीन बदमाशों को मौके से पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने रोका तो कार तेजी से भगाने लगे बदमाश
एडिशनल डीसीपी सेंट्रल नोएडा हिरदेश कटारिया ने बताया कि थाना फेस-2 पुलिस द्वारा शनिवार की अलसुबह चेकिंग के दौरान कुलेसरा की तरफ से आ रही ईको कार को रुकने का इशारा किया गया। लेकिन कार नहीं रुकी। पुलिस टीम द्वारा शक होने पर ईको कार का पीछा किया गया। बदमाशों द्वारा मेन रोड से फूल मण्डी सर्विस रोड की ओर भागने का प्रयास किया। इस दौरान कार सर्विस रोड पर फंस गई और बदमाश कार से उतरकर पुलिस टीम पर फायरिंग की गयी। पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की तो बदमाश पीता उर्फ पीताम्बर (22) के पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गया, जिसे दबोच लिया गया। घायल बदमाश के कब्जे से तमंचा, कारतूस बरामद हुआ है।
चोरी का सामान बेचने जा रहे थे बदमाश
वहीं, अन्य तीन बदमाश दिनेश, सद्दाम खान और मोइनअली को कॉम्बिग के दौरान गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से कार, चोरी के 15 जेक वाले खम्भे लोहे के व 3 लोहे की भारी-भारी प्लटे बरामद हुए है। घायल बदमाश को अस्पताल भिजवाया गया है। बदमाशों द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि उनके द्वारा एनसीआर क्षेत्र में बन्द पड़ी कम्पनियों व मकानो में चोरी की घटनाओं का अन्जाम दिया जाता था। आज चोरी के सामान को बेचने के लिये जा रहे थे। बदमाशों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025