Noida: सेक्टर 39 पुलिस अपनी गाड़ी में बैठ कर लूटपाट करने वाले दो साथी बदमाशों की गिरफ्तार किया है। साथ ही एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया है।
गिरफ्तार एक आरोपी नाबालिग
दरअसल 24 सितंबर को सेक्टर 37 दादरी रोड के पास से गाड़ी में बैठकर कई लोगों से लूटपाट की गई थी। इसकी शिकायत मिलने पर पुलिस लगातार लुटेरों की तलाश में थी। इसी कड़ी में सेक्टर 39 पुलिस ने आदित्य खारी, अंशुल और एक नाबालिक को गिरफ्तार किया है।
ज़ूम ऐप से चार पहिया वाहन किराये पर लेते थे शातिर
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 14, 18, 21 सितंबर को सेक्टर 37 चौराहे से अपनी गाड़ी में बैठाकर नगदी और मोबाइल लेकर पेटीएम से अपने खाते में पैसे ट्रांसफर करवा लिए थे। कड़ाई से पूछताछ में आरोपियों ने बताया वह लोग जूम एप के माध्यम से 24 घंटे के लिए गाड़ी रेंट पर लेते हैं। इस गाड़ी में दिनभर घूमते फिरते हैं और मस्ती करते हैं। इसके बाद रात्रि में इस गाड़ी में नोएडा समेत अलग-अलग स्थान पर राह चलते व्यक्तियों को सवारी के रूप में बैठा लेते हैं। इसके बाद रास्ते में ले जाकर सवारी से जबरदस्ती जब से रुपए और एटीएम से लेते हैं। इसके साथ ही तमंचा निकाल कर एटीएम मोबाइल का पासवर्ड पूछ कर उसके खाते से सारे रुपए निकाल लेते हैं। आरोपियों ने बताया जिस दिन उन्हें गाड़ी नहीं मिलती है तो वह चोरी की बाइक से लूट करते हैं।
13 मोबाईल, कार और नगदी बरामद
पुलिस ने तीनों आरोपियों के कब्जे से तमंचा, ₹31000, चोरी की 13 मोबाइल, घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की कर बरामद हुई है।
Noida: जैसे उल्लू रात में ही देख पाता है और अपने शिकार ढूंढता है। इसी तरह नोएडा में उल्लू गैंग भी रात में चोरी करता था। पुलिस ने उल्लू गैंग का खुलासा करते हुए पांच शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए चोरों के कब्जे से चोरी के 8 टैक्टर, एक ट्रॉली व तीन तमंचे बरामद किए हैं।
सिर्फ ट्रैक्टर की करते थे चोरी
नोएडा एडीसीपी मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि सेक्टर 24 थाना पुलिस ने उल्लू गैंग के पांच शातिर चोरों को सेक्टर 54 के पास से गिरफ्तार किया है। दिल्ली, नोएडा एनसीआर क्षेत्र में रात होते हुए उल्लू गैंग सक्रिय हो जाता था। यह गैंग सिर्फ ट्रैक्टरों को अपना निशाना बनाते थे।
उल्लू उड़ेगा कोड वर्ड का करते थे इस्तेमाल
एडीसीपी ने बताया कि पकड़े गए उल्लू गैंग के पांचो सदस्य अपने साथियों के साथ मिलकर दिल्ली नोएडा में कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। चोरी की घटनाओं को अंजाम देने से पहले उल्लू गैंग के सदस्य उल्लू उड़ेगा कोड वर्ड इस्तेमाल करते थे। इसके बाद चोरी करते थे। उल्लू गैंग के दो सक्रिय सदस्य अभी फरार हैं। जिसकी पुलिस तालाश कर रही है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025