Noida: नोएडा पुलिस और बदमाश के बीच एक बार फिर मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस ने पीछा किया तो फायरिंग की
नोएडा पुलिस कमिश्रनेट मीडिया सेल के अनुसार, बुधवार और गुरुवार की मध्य रात्रि को थाना सेक्टर-24 नोएडा पुलिस द्वारा ग्राम चौड़ा सेक्टर-12/22 के पास चेकिंग की जा रही थी। तभी एक व्यक्ति काले रंग की मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर मदर डेयरी, गन्दा नाला सेक्टर-11 नोएडा के पास बदमाश मोटरसाइकिल से फिसलकर गिर गया। इसके बाद पुलिस पर अवैध तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी।
तमंचा और बाइक बरामद
पुलिस टीम द्वारा की गयी जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान संगम विहार, नई दिल्ली निवासी दिलशाद उर्फ मुर्गे वाला के रूप में हुई है। बदमाश के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस व एक खोखा कारतूस तथा थाना फेस-1 से चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद हुई है। बदमाश पर लगभग एक दर्जन मुकदमें दर्ज हैं। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025