Noida: जिले में हैरान कर देने वाला सामने आया है। पुलिस की मौजदूगी में कोर्ट में पेशी पर आरोपी ने खुद पर ही जानलेवा हमला कर लिया। हालांकि आरोपी आत्महत्या के प्रयास में सफल नहीं हो पाया। पुलिस ने घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया है।
जिम्स हॉस्पिटल किया गया रेफर
जानकारी के मुताबिक, थाना जारचा में दर्ज दहेज हत्या मामले में आरोपी पावली निवासी शिवम (35) शुक्रवार को पेशी जिला कोर्ट में पेशी पर लाया गया था। इसी दौरान आरोपी शिवम ने न्यायालय एडीजे 7 कक्ष परिसर के अंदर अपने गर्दन पर ब्लेड से हमला कर लिया। जिससे उसके गले से खून बहने लगा। यह देखते ही कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर न्यायालय परिसर में ही स्थित डिस्पेंसरी में घायल शिवम को लेकर पहुंचे। यहां से घायल आरोपी को जिम्स हॉस्पिटल कासना रेफर किया गया है।
आरोपी जमानत पर चल रहा है
बता दें कि शिवम दहेज हत्या से संबंधित मुकदमें में जमानत पर चल रहा है। इसी मुकदे में सुनवाई के लिए कोर्ट पहुंचा था। पुलिस ने बताया कि घायल के परिजनों को सूचना दे दी गई थी। घायल की स्थिति खतरे से बाहर है।
Noida: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को नोएडा में दर्ज मुकदमे में जमानत मिल गई है। दरअसल, यूपी विधान सभा चुनाव 2022 में भूपेश भगेल ने चुनाव प्रचार की शुरुआत नोएडा से ही की थी। इस दौरान बघेल और पंखुड़ी पाठक पर कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने का मुक़दमा दर्ज किया गया था। इसी मामले की सुनवाई के लिए भूपेश बघेल सूरजपुर स्थित कोर्ट पहुंचे। इस दौरान नोएडा कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक व प्रदेश प्रवक्ता अनिल यादव भी मौजूद रहे।
सरकार विपक्ष की आवाज दबाना चाहती हैः पंखुड़ी पाठक
पंखुड़ी पाठक ने बताया कि उनकी न्यायालय व क़ानून में पूरी आस्था है। लेकिन इस जिस तरह राजनीतिक लोगों पर चुनाव के दौरान मुक़दमे दर्ज हुए वह निंदनीय है। सरकार मुक़दमों से विपक्ष की आवाज़ दबाना चाहती है। लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्ता इन सबसे डरने वाले नहीं है, बल्कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से हमें इस तरह के अन्याय के ख़िलाफ़ लड़ने का हौसला मिलता है।
कोविड प्रोटोकॉल तोड़ने पर दर्ज हुआ था केस
उन्होंने कहा, चुनाव के दौरान सत्ता धारी पार्टी के लोगों की कोविड प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाते हुए तस्वीरें वायरल हुई थीं, लेकिन कार्रवाई सिर्फ़ विपक्ष पर ही की गई। वहीं, अनिल यादव ने कहा कि भूपेश बघेल ज़मीनी नेता के साथ क़ानून को मानने वाले हैं। जिनकी न्यायपालिका में पूरी आस्था है। इसी कारण वह व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहे। फ़िलहाल मामले में उन्हें जमानत दे दी गई है।
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा कोर्ट में तीसरी आंख यानि की सीसीटीवी काम नहीं कर रहा है। सीसीटीवी कैमरों का रखरखाव न होने और काम नहीं करने पर सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को नोटिस जारी किया है। इसी कोर्ट में बीते दिनों वरिष्ठ वकील गौरव भाटिया से मारपीट हुई थी। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की तीन सदस्यीय पीठ ने उस रिपोर्ट पर संज्ञान लिया, जिसमें कहा गया था कि बार-बार पत्र लिखने के बावजूद सीसीटीवी काम नहीं कर रहे हैं। इसलिए फुटेज संरक्षित नहीं कर सकते।
सीजेआई ने की महत्वपूर्ण टिप्पणी
तीन सदस्यीय पीठ ने आदेश दिया कि रिपोर्ट सभी पक्षों और बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) को दी जाए। इसके साथ ही राज्य सरकार से जवाब मांगा है। सीजेआई ने कहा कि न्यायिक अधिकारियों और अन्य लोगों को काम न करने के लिए कैसे कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन कोई हड़ताल नहीं है और वकील इस तरह अदालत में घुस कर किसी से यह नहीं कह सकते कि चलो निकलो यहां से। कोर्ट ने 21 मार्च को इसी कोर्ट में गौरव भाटिया व वकील मुस्कान गुप्ता पर हमले का स्वत: संज्ञान लिया था।
Greater Noida: थाना सेक्टर-49 क्षेत्र में किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले दोषी बरौला के अंकित पासवान को को न्यायालय अपर सत्र विशेष न्यायाधीश (पाक्सो-द्वितीय) ने 10 साल कैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
तीन साल बाद आया कोर्ट का फैसला
19 मार्च 2021 को थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह ड्यूटी पर गया था। शाम को लौटा तो पाया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी स्कूल से वापस नहीं आई है। जानकारी करने पर पता चला कि अंकित भी लापता है। सहायक शासकीय अधिवक्ता (पाक्सो) चवन पाल सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसमें बताया कि किशोरी को आरोपी के पास से भंगेल से बरामद किया गया। किशोरी ने बयान दिया कि अंकित ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर पिलाया था। इसके बाद वह बेहोश हो गई, इसके बाद उसने अपने आप को गुरुग्राम में पाया। आरोपी ने शादी का दबाव बनाया। इन्कार करने पर उसके साथ दुष्कर्म किया।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025