Noida: योगी सरकार ने रक्षाबंधन पर बहनों को अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए जाने के लिए यूपी रोडवेज सेवा फ्री में उपलब्ध कराने की घोषणा की है। भाई-बहनों का त्यौहार रक्षाबंधन पर प्रदेश सरकार ने परिवहन निगम को निर्देश दिया है। जिसके अनुसार महिलाओं को निगम की बसों में 29 अगस्त की रात 12 बजे से 31 अगस्त की रात 12 बजे तक टिकट नहीं लगेगा।

टिकट मिलेगा लेकिन पैसे नहीं देने होंगे
नोएडा के सेक्टर 35 स्थित परिवहन निगम के एआरएम नरेश पाल सिंह ने बताया कि सरकार के निर्देश के अनुसार 29 अगस्त की रात 12 बजे से 31 अगस्त की रात 12 बजे तक सभी महिलाओं को बसों में मुफ्त सफर की सुविधा मिलेगी। टिकट मशीन में तीन तरह के विकल्प रखे गए हैं। इसमें टिकट भुगतान के लिए नकद और यूपीआई का विकल्प मिलेगा। इसके अलावा तीसरा विकल्प महिलाओं के लिए टिकट का होगा। इसमें मशीन से टिकट तो मिलेगा लेकिन भुगतान राशि शून्य होगी।
रोडवेज बसें अतिरिक्त फेरे लगाएंगी
एआरएम नरेश पाल सिंह ने बताया कि मोरना स्थित नोएडा डिपो में 180 बस हैं। सभी साधारण और सीएनजी से चलने वाली बस हैं। डिपो से लखनऊ, प्रयागराज,आजमगढ़,एटा, कासगंज,बदायूं,बरेली, मेरठ,आगरा, मथुरा,कोटद्वार,हरिद्वार, बिजनौर,नजीबाबाद समेत तमाम शहरों के लिए बसें चलती हैं। जिसमे पचास हजार लोग यात्रा करते हैं, जिसमें लगभग एक तिहाई संख्या महिलाओं की रहती है। रक्षाबंधन पर मंगलवार से रोडवेज बसें अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। एआरएम ने बताया कि नोएडा डिपो से एसी बसों की सुविधा नहीं है। अन्य डिपो की एसी बस नोएडा होकर निकलती हैं। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की साधारण ही नहीं एसी बसों में भी निशुल्क सफर की सुविधा महिलाओं को मिलेगी। हर साल प्रदेश सरकार की ओर से बहनों को यह सौगात दी जाती है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025